{"_id":"676b7dbe1028ac98690ea6e5","slug":"pushpa-2-the-rule-actor-allu-arjun-got-emotional-during-the-police-questioning-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: पूछताछ में पुलिस के सामने क्यों भावुक हो गए अल्लू अर्जुन? सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: पूछताछ में पुलिस के सामने क्यों भावुक हो गए अल्लू अर्जुन? सामने आई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:16 AM IST
सार
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो आयोजित किया गया था। इस दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन ने थिएटर में अचानक दौरा किया, जिससे भारी भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर हालत में अभी अस्पताल में भर्ती है।
इस मामले में अल्लू अर्जुन को पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके अगले ही सुबह उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। पुलिस का कहना था कि अल्लू का यह दौरा बिना अनुमति के था। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे, जिसकी वजह से अफरतफरी मच गई थी। जमानत मिलने के बाद अल्लू अर्जुन को मंगलवार (24 दिसंबर) को पुलिस स्टेशन में इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
यह भी पढ़ें- Sadhana Shivdasani: जब इस अभिनेत्री का हेयरस्टाइल बन गया था टॉप ट्रेंड, सबसे ज्यादा लेती थीं फीस, जानें
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : एएनआई
इस वजह से हो गए भावुक
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू को लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की गई। उन्हें संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के वीडियो दिखाए गए, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। एक सूत्र के मुताबिक, "अल्लू अर्जुन वीडियो देखकर भावुक हो गए, जिसमें श्रीतेज और रेवती को घायल होते हुए देखा गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुलिस ने पूछे ये सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने अल्लू से सीधे सवाल किए। सूत्र ने अनुसार उन्हें यह पूछा गया, 'क्या आप जानते थे कि पुलिस ने प्रीमियर शो में आने की अनुमति नहीं दी थी?', 'उस योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किसने लिया था, जबकि पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी?', 'क्या किसी पुलिस अधिकारी ने आपको बाहर हुए भगदड़ के बारे में जानकारी दी थी?' 'आपको महिला की मौत के बारे में कब पता चला?'
विज्ञापन
5 of 5
प्रशंसकों के बीच अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही 'पुष्पा 2'
पुष्पा 2 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जमकर धमाल मचा रही है। केवल भारत में ही यह फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 700 करोड़ क्लब की भी शुरुआत कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल कलेक्शन 1089.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।