{"_id":"676a47113beb71e56201e07b","slug":"pushpa-2-the-rule-director-sukumar-wants-to-quit-cinema-amid-allu-arjun-stampede-controversy-as-per-report-2024-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: अल्लू के पुष्पा 2 संध्या थिएटर के विवाद की वजह से क्या सुकुमार छोड़ देंगे सिनेमा? जानिए पूरी सच्चाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: अल्लू के पुष्पा 2 संध्या थिएटर के विवाद की वजह से क्या सुकुमार छोड़ देंगे सिनेमा? जानिए पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:09 AM IST
सार
Pushpa 2 Controversy: पुष्पा 2 द रूल के निर्देशक सुकुमार ने हाल ही में फिल्में छोड़ने की बात कहकर सबको चौंका दिया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सुकुमार से जब पूछा गया कि वह कौन सी चीज छोड़ना चाहेंगे, तो उनका जवाब सुनकर सभी चौंक गए। यहां तक की उनके बगल में बैठे साउथ अभिनेता राम चरण भी उनकी इस बात को सुनकर दंग रह गए।
पुष्पा 2 द रूल को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी प्रशसंकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। एक समारोह के दौरान जब पुष्पा 2 द रूल के निक्देशक सुकुमार से पूछा गया कि ऐसा क्या है जो आप छोड़ना चाहेंगे? तो इस पर सुकुमार ने अपने जवाब ने सभी को चौंका दिया, जिसमें राम चरण भी शामिल थे, जो कार्यक्रम में सुकुमार के बगल में बैठे दिखाई दिए।
2 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
राम चरण ने कहा कि सुकुमार को फिल्म निर्देशन नहीं छोड़ना चाहिए और उन्होंने निर्देशक से माइक छीन लिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह ऐसे समय में हुआ है जब अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह ऐसे समय में हुआ है जब अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रीमियर में मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए अल्लू अर्जुन अपनी कार से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गया। लड़के को तब से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रशंसकों के बीच अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हालांकि, पुलिस अधिकारी अब अभिनेता की अंतरिम जमानत के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करने के लिए तैयार हैं। पुलिस अधिकारियों का यह भी दावा है कि अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को थिएटर छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण बाद में भगदड़ मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने अल्लू अर्जुन के एक मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। हालांकि, अभिनेता की टीम के सदस्यों ने अभिनेता को यह नहीं बताया।
Shyam Benegal Funeral: श्याम बेनेगल का आज इस समय होगा अंतिम संस्कार, घर के बाहर छाया हुआ सन्नाटा और मायूसी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।