पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Advance Booking: सच में 'वाइल्ड फायर' निकला 'पुष्पा', फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बटोरे इतने करोड़

Mon, 02 Dec 2024 09:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2024 09:12 AM IST
सार

रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2 द रूल' ने कई रिकॉर्ड तोड़ने के संकेत दे दिए हैं। फिल्म की अब तक की एडवांस बुकिंग जबर्दस्त रही है।  
 

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Advance Booking Collection Day 1 Allu arjun rashmika mandanna fahadh Faasil
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग ने पहले ही भारत में ओपनिंग डे के लिए 30.88 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आंकड़े इस फिल्म को लेकर लोगों के उत्साह को दर्शाते हैं। 

Pushpa 2 The Rule Advance Booking Collection Day 1 Allu arjun rashmika mandanna fahadh Faasil
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा में हुई एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क के अनुसार केवल तेलुगु संस्करण ने एडवांस बुकिंग से 10.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, हिंदी संस्करण ने अब तक सात करोड़ 45 लाख रुपये और मलयालम संस्करण ने 46.69 लाख रुपये की कमाई की है। ये सभी एडवांस बुकिंग टूडी के लिए हुई है। वहीं, आईमैक्स टूडी और थ्रीडी फॉर्मेट्स में भी मजबूत बिक्री देखी गई है।

Pushpa 2 The Rule Advance Booking Collection Day 1 Allu arjun rashmika mandanna fahadh Faasil
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : यूट्यूब
इन राज्यों से बटोरे इतने करोड़

तेलंगाना से फिल्म ने अब तक छह करोड़ 76 लाख रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ नौ करोड़ 38 लाख रुपये तक पहुंच गया है। कर्नाटक में फिल्म ने तीन करोड़ 15 लाख रुपये (ब्लॉक सीट सहित 4.79 करोड़ रुपये) और महाराष्ट्र में दो करोड़ 64 लाख रुपये की अब तक कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Advance Booking Collection Day 1 Allu arjun rashmika mandanna fahadh Faasil
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
अब तक हुआ इतना कलेक्शन

अब तक फिल्म पुष्पा 2 ने पूरे भारत में 16,006 शो के लिए लगभग छह लाख 59 हजार टिकट बेचे हैं। इस टिकट बिक्री से 21.49 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करते हुए कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 30.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म ने धूम मचाई है। अमेरिका में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे ग्रॉस 303 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें से 233 करोड़ रुपये घरेलू बाजार से होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Advance Booking Collection Day 1 Allu arjun rashmika mandanna fahadh Faasil
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@PushpaMovie
ये सितारे भी आएंगे नजर

पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इससे पहले साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस बड़ा धमाल मचाया था। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन को पैन-इंडिया स्टार के रूप में स्थापित कर दिया था। फिल्म में शानदार अदाकारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था।
Shalini Pandey: जब आमिर खान को पहचान नहीं सकीं शालिनी पांडे, अभिनेत्री ने किया मजेदार खुलासा
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed