{"_id":"674fc1286e5397aeca0d29b9","slug":"pushpa-2-the-rule-crosses-100-crore-in-advance-bookings-allu-arjun-rashmika-mandanna-fahadh-faasil-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर रही 'पुष्पा 2', एडवांस बुकिंग में बटोर डाले 100 करोड़","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर रही 'पुष्पा 2', एडवांस बुकिंग में बटोर डाले 100 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:16 AM IST
सार
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रूल' ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। फिल्म ने पहले दिन की प्री-बुकिंग से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाने का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : एक्स- पुष्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बड़े पर्दे पर आने से पहले यह फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ चुकी है। पहले दिन की प्री-बुकिंग से ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
2 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
निर्माताओं ने जाहिर की खुशी
इस बड़ी उपलब्धि का एलान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया, जहां निर्माताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट साझा किया। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "पुष्पा 2 द रूल ने 100 करोड़ का आंकड़ा एडवांस बुकिंग में पार किया। भारत की सबसे बड़ी फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।"
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@PushpaMovie
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'पुष्पा: द रूल' की रिलीज के लिए अब महज एक दिन बाकी है और फिल्म के ग्लोबल रिलीज को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
टूट सकते हैं कई फिल्मों के रिकॉर्ड
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कुल लागत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसे एक महंगी और बड़े बजट की फिल्म बनाती है। दिग्गजों का अनुमान है कि 'पुष्पा 2' शाहरुख खान की 'जवान' और यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।
Pushpa The Rise: ये रिकॉर्ड कायम कर अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'पुष्पा- द राइज', सीक्वल से मचांएगे धूम
विज्ञापन
5 of 5
'पुष्पा द राइज'
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहला भाग रहा था जबर्दस्त हिट
'पुष्पा: द रूल' का पहला भाग 'पुष्पा: द राइज' (2021) भी सुपरहिट रहा था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 267 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। केवल हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित कर दिया था। अब इसके दूसरे भाग से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।