फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: पुष्पा 2 के सितारों पर निर्माताओं ने बहाया पानी की तरह पैसा, अल्लू अर्जुन की फीस जानकर घूम जाएगा सिर

Tue, 26 Nov 2024 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Nov 2024 07:00 AM IST
सार

फिल्म 'पुष्पा 2' दर्शकों के बीच गजब का उत्साह पैदा कर रही है। अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा राज' के रूप में पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सितारों को कितने पैसे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Star Cast Fees Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sreeleela
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : यूट्यूब

फिल्म 'पुष्पा 2' ने दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'पुष्पा राज' के रूप में पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने मोटी रकम अदा की है, जो भारतीय सिनेमा में किसी अभिनेता को दी गई अब तक की सबसे बड़ी फीस है। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सैलरी के साथ, अल्लू अर्जुन अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए हैं। उनका यह पारिश्रमिक बॉलीवुड के बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ चुका है। आइए जानते हैं कि 'पुष्पा 2' के लिए सितारों को कितनी रकम दी गई है।

Pushpa 2 The Rule Star Cast Fees Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sreeleela
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अल्लू अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए 300 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है, जो न केवल दक्षिण भारत के अभिनेताओं के पारिश्रमिक से कहीं अधिक है, बल्कि यह फीस बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को भी मात दे रही है।

Pushpa 2 The Rule Star Cast Fees Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sreeleela
रश्मिका मंदाना - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा' में श्रीवल्ली के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। अब वह 'पुष्पा 2' में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। अपनी आकर्षक छवि और बेहतरीन स्क्रीन पर उपस्थिति के लिए मशहूर रश्मिका की परफॉर्मेंस इस फिल्म का एक अहम आकर्षण होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो उनके बढ़ते करियर और इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती मांग को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Star Cast Fees Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sreeleela
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
फहद फासिल

'पुष्पा 2' में एक और शानदार अभिनेता फहद फासिल भी नजर आएंगे, जो अपनी शानदार अभिनय क्षमता के लिए मशहूर हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह 'पुष्पा 2' में अपनी अदाकारी से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए आठ करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन डील्स में से एक है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Star Cast Fees Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil Sreeleela
श्रीलीला - फोटो : यूट्यूब
श्रीलीला

'पुष्पा 2' में एक और बेहतरीन कलाकार श्रीलीला को अदाओं का जलवा दिखाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में वह बस एक गाने में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलीला ने अपनी डांस नंबर के लिए दो करोड़ रुपये की फीस हासिल की है, जो उनकी लोगों के बीच लोकप्रियता को दर्शाता है।
Amaran Box Office Collection Day 26: ‘अमरण’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार को कितने में सिमटी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed