फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: 'ये सिर्फ फिल्म नहीं, इमोशन है', अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' की सफलता पर की निर्देशक की तारीफ

Sun, 09 Feb 2025 07:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 07:56 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता और पुष्पराज की कल्पना के पीछे एक ही व्यक्ति है और वो है निर्देशक सुकुमार।

विज्ञापन
Pushpa is not just a film it is emotion Allu Arjun praises the director Sukumar on success of Pushpa 2
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने शनिवार को 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता पर फैंस और निर्देशक का  आभार व्यक्त किया। अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक इमोशन है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने फैंस को और भी गर्व महसूस करवाने का वादा किया है।
Pushpa is not just a film it is emotion Allu Arjun praises the director Sukumar on success of Pushpa 2
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा 2 को लेकर बोले अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने कहा, "मेरे लिए 'पुष्पा 2' एक फिल्म नहीं, बल्कि पांच साल की यात्रा और खूबसूरत सा इमोशन है। मैं फिल्म के पूरे प्रयास और सफलता को अपने सभी प्रशंसकों और अपनी सेना को समर्पित करना चाहता हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, मैं आप सभी को और भी अधिक गर्व महसूस कराऊंगा, मैं वादा करता हूं। यह एक बहुत अच्छा कदम है। मैं आप सभी को गौरवान्वित महसूस करूंगा।"
Pushpa is not just a film it is emotion Allu Arjun praises the director Sukumar on success of Pushpa 2
सुकुमार और अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक को दिया श्रेय
अल्लू अर्जुन ने इस समारोह में कहा कि 'पुष्पा' की सफलता के पीछे एक ही आदमी है और वो हैं निर्देशक सुकुमार। यह पूरी तरह से उनकी सफलता है। यह सब उनकी कल्पना है, हम सब उनके पात्र हैं। कहा कि वे निर्देशक सुकुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa is not just a film it is emotion Allu Arjun praises the director Sukumar on success of Pushpa 2
पुष्पा 2  - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सुकुमार की तारीफ की
अल्लू अर्जुन ने निर्देशक सुकुमार को लेकर कहा, "हमें जीत दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, हमें इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए पूरे तेलुगु फिल्म उद्योग की ओर से आपका शुक्रिया। हम सभी आपके आभारी हैं। मेरे लिए सुकुमार भी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक भावना है। मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। आप एक अलग किस्म के व्यक्ति हैं। मैं अपने दोस्तों और परिवार को बताता रहता हूं कि मुझे खुशी है कि मैं आपके करीब हूं, आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।" 
विज्ञापन
Pushpa is not just a film it is emotion Allu Arjun praises the director Sukumar on success of Pushpa 2
छावा 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
छावा का भी किया जिक्र
'पुष्पा 2' ने 'छावा' फिल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म से टकराव न करवाने के लिए धन्यवाद। बता दें कि विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed