सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा' का राज, रजनीकांत-प्रभास के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता बने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:13 AM IST
सार

रजनीकांत और प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन चुके हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' इन दिनों जमकर कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Pushpa The Rule Part 2 Actor Allu arjun most loved South actor in Hindi belt after Rajinikanth Prabhas
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिग्गज फिल्म निर्माता व अभिनेता अल्लू अरविंद उनके पिता हैं, तो मेगास्टार चिरंजीवी फूफा। अल्लू अर्जुन को कभी लुक के लिए ट्रोल किया जाता था, लेकिन पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान भी जिस तरह उनके प्रशंसकों के लिए छोटा पड़ गया, उससे यही लगता है कि दक्षिण का यह सुपरस्टार पूरे देश पर छा जाने के लिए तैयार है।

Trending Videos
Pushpa The Rule Part 2 Actor Allu arjun most loved South actor in Hindi belt after Rajinikanth Prabhas
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा' का राज

थलाइवा यानी रजनीकांत और बाहुबली उर्फ प्रभास के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की सुपर रिच लिस्ट में शामिल हो गए हैं आइकॉन, स्टाइलिश स्टार, बनी और अब पुष्पा राज के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन। 42 वर्षीय अल्लू देश के सबसे महंगे अभिनेताओं में शुमार हो गए हैं। करीब 460 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक अल्लू वर्ष 2021 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा द राइज' के सीक्वल में बनी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की वजह से खासे चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन हैदराबाद के एक सिनेमा घर में उन्हें देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि भगदड़ में एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके लिए अल्लू अर्जुन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वह दक्षिण के तो सुपरस्टार हैं ही, हिंदी समेत अन्य भाषायी क्षेत्रों में भी उनकी लोकप्रियता बलंदियां छू रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rule Part 2 Actor Allu arjun most loved South actor in Hindi belt after Rajinikanth Prabhas
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
एक झलक के लिए उमड़ पड़ी थी भारी भीड़

इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लाखों लोगों को अपने आंचल में समा लेने वाला पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान 'पुष्पा: द रूल' के प्रमोशन के दौरान प्रशंसकों के लिए छोटा पड़ गया था। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन हिंदी सिनेमा में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर शाहरुख खान की 'जवान' (65.5 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। चालीस से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अल्लू अर्जुन ने अपने दादा अल्लू रामालिंगा और पिता अल्लू अरविंद की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। वह बेहतरीन डांसर तो हैं ही, अपनी हर फिल्म में नए लुक के लिए भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Pushpa The Rule Part 2 Actor Allu arjun most loved South actor in Hindi belt after Rajinikanth Prabhas
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पढ़ने, गाने और पेंटिंग के शौकीन 

एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर और तीन नंदी पुरस्कार हासिल करने वाले अल्लू अर्जुन पढ़ने गाने, फोटोग्राफी और पेंटिंग करने के काफी शौकीन हैं। वह पढ़ने के लिए अपने काम से कैसे भी समय चुरा लेते हैं। डॉ. स्पेसर जॉनसन की 'हू मूव्ड माई चीज?' पुस्तक उन्हें काफी पसंद है। अल्लू अपने पसंदीदा अभिनेता और फूफा चिरंजीवी की फिल्म 'इंद्र' को 15 से ज्यादा बार देख चुके हैं। अर्जुन को गाने का इतना शौक है कि 2016 में आई तेलुगु फिल्म 'सरैनोडु' के लिए एक गाना खुद ही गाया था। अर्जुन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और अपने जन्मदिन पर खुद रक्तदान करने के अलावा शिविर का आयोजन भी करते हैं। केरल में तो वह मल्लू अर्जुन के नाम से प्रख्यात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed