फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Pandit-Yash Anniversary: शादी की आठवीं सालगिरह पर राधिका का पोस्ट, बताया यश के साथ सफल शादी का राज

Mon, 09 Dec 2024 07:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Dec 2024 07:02 PM IST
सार

Radhika Pandit-Yash Wedding Anniversary: कन्नड़ सुपरस्टार यश और राधिका पंडित की शादी को आज सोमवार को आठ साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राधिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Radhika Pandit And Yash Wedding Anniversary: kgf star Rocky Bhai Wife shares secret of success marriage
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता यश उर्फ रॉकी भाई और राधिका पंडित आठ साल पहले आज के ही दिन शादी के बंधन में बंधे। आज सोमवार 9 दिसंबर को इनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत दिन पर राधिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और यश की खूबसरत तस्वीरों के साथ ही सफल शादी का राज भी बताया है।

Radhika Pandit And Yash Wedding Anniversary: kgf star Rocky Bhai Wife shares secret of success marriage
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें
राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और एक्टर यश की कुछ रोमांटिक फोटोज साझा की हैं। इसके साथ सफल शादी का राज बताते हुए कैप्शन लिखा है। राधिका ने लिखा है, 'एक सफल और शानदार शादी वह नहीं होती, जब दो परफेक्ट लोग एक साथ रहें, बल्कि तब होती है, जब दो विपरीत विचारधारा वाले लोग एक-दूसरे को छोड़ने से इनकार कर दें'!! डियर हसबैंड शादी की 8वीं सालगिरह मुबारक हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)

Radhika Pandit And Yash Wedding Anniversary: kgf star Rocky Bhai Wife shares secret of success marriage
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
राधिका और यश की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इनके प्यार की शुरुआत तकरार के साथ हुई। पहले तकरार हुई, फिर दोस्ती और ये दोस्ती जब प्यार में बदली तो शादी के मुकाम तक पहुंची। आज ये खूबसूरत जोड़ी सुखद वैवाहिक जीवन बिता रही है। साल 2004 में यश और राधिका की मुलाकात टीवी शो  'नंद गोकुला' के सेट पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक शेयर्ड  कैब राइड के दौरान मिले। टैक्सी के इस सफर के दौरान यश, अपनी आदत के मुताबिक खामोश रहें और राधिका को लगा कि ये उनकी अकड़ है।
Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ को ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों ने बनाया एक्शन स्टार, ‘बागी 4’ में खूंखार हो गया किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Pandit And Yash Wedding Anniversary: kgf star Rocky Bhai Wife shares secret of success marriage
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तरह बढ़ीं नजदीकियां
राधिका 'नंद गोकुला सीरियल में मुख्य भूमिका में थीं। यश को इस सीरियल में कास्ट होने का मौका मिला। शूट के बाद राधिका और यश साथ-साथ कैब में जाते। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यश अभिनेत्री को पसंद करने लगे। साल 2008 में ‘नंद गोकुला’ जैसा ही वाकया फिल्म मोगिना मनासू के साथ हुआ। इसमें राधिका को कास्ट किया गया। लीड हीरो को यश ने रिप्लेस कर दिया। यहीं से यश और राधिक का सफर शुरू हुआ।
Rakul Preet Singh: 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज बोलीं रकुल प्रीत सिंह, अपनी चोट को लेकर भी कही ये बात

विज्ञापन
Radhika Pandit And Yash Wedding Anniversary: kgf star Rocky Bhai Wife shares secret of success marriage
यश-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2016 में रचाई शादी
दोस्ती गहरी हुई तो दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया। एक रोज वैलेंटाइन डे के मौके पर यश ने राधिका को प्रपोज करने का फैसला किया और उन्हें फोन लगाया। राधिका ने बताया कि वे फिल्म देखने जा रही हैं, तो यश भी पहुंच गए। उन्होंने गिफ्ट और कार्ड खरीद कर राधिका की गाड़ी में रख दिए। इस गिफ्ट को देखकर राधिका तुरंत यश के दिल की बात समझ गईं। लेकिन, उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यश ने फिर राधिका को फोन लगाया और आखिरकर अपने दिल की बात बताई। उस वक्त तो राधिका ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन, प्यार के इजहार के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। साल 2016 में यश और राधिका ने बेंगलुरु में शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे, बेटी आयरा और बेटा अथर्व हैं। यश के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' है। यह फिल्म अगले सा यानी 2025 में रिलीज होगी।
Baby John Trailer: पुलिस की वर्दी में एक्शन करते दिखे वरुण, जैकी श्रॉफ का खूंखार अवतार आया सामने; ट्रेलर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed