सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटी के हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं। इनके वीडियो और तस्वीरें वायरल होते ही ये काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ जैसे सितारों के हमशक्ल को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने रजनीकांत की कॉर्बन कॉपी को देखा है? आइए आज आपको रजनीकांत जैसे हूबहू दिखने वाले शख्स के बारे में बताते हैं।
Rajinikanth: रजनीकांत की तरह हूबहू दिखता है यह पाकिस्तानी शख्स, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रहने वाले रहमत गशकोरी नाम के एक शख्स का चेहरा बिल्कुल भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत से मिलता है। पहली बार इन्हें देखकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं। रहमत पाकिस्तान के एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वह किस हद तक रजनीकांत से मिलते हैं। अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, गशकोरी को तब एहसास हुआ कि वह लोकप्रिय भारतीय फिल्म स्टार से मिलते जुलते हैं जब उनके सहयोगियों ने कहना शुरू कर दिया कि वह रजनीकांत की तरह दिखते हैं।
62 वर्षीय रहमत गशकोरी के अनुसार, लोग उनसे कहते थे कि उनका शरीर, हेयर स्टाइल और हाइट वगैरह रजनीकांत जैसा दिखती है। इसके बाद उन्होंने यह पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया कि क्या वह वाकई में भारतीय सुपरस्टार की तरह दिखते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह इसको लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन वक्त के साथ उनका नजरिया बदलता चला गया।
रहमत ने एक साक्षात्कार में अरब न्यूज को बताया, ''सिबी में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में अपनी सेवा के दौरान मुझे रजनीकांत के साथ मेरी समानता के बारे में प्रतिक्रियाओं की ज्यादा परवाह नहीं थी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद मैंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जहां कई लोग मुझे रजनीकांत कहने लगे। मैंने इसे स्वीकार कर लिया, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि भगवान ने मुझे एक महान अभिनेता और इंसान के रूप में आशीर्वाद दिया है।'
इस बातचीत के दौरान रहमत ने एक घटना का भी जिक्र किया जिसमें वह मेडिकल चेकअप के लिए कराची गए थे और उन लोगों ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने बताया कि लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। कई लोगों ने पूछा कि वह सच में रजनीकांत हैं। इस पर उन्होंने बेहद विनम्रता से जवाब देते हुए कहा था कि 'हां, लेकिन मैं पाकिस्तान से हूं।'
Bigg Boss Ott 2: अभिषेक मल्हान ने जिया को घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग, दोनों का रोमांस देख घरवालों के उड़े होश