{"_id":"64a3fe48d7ecf75cd305e77a","slug":"ram-charan-met-leo-director-lokesh-kanagraj-over-luch-photos-went-viral-on-social-media-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म
तमिल सुपरस्टार विजय वर्तमान में अपनी फिल्म 'लियो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। लियो से अब कथित तौर पर राम चरण का नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर स्टार इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने चार जुलाई को लंच पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज से मुलाकात की। इस मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : social media
डायरेक्टर और एक्टर का एक फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीर में दोनों कलाकारों के एक साथ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अभिनेता विजय ने भी दोपहर के भोजन के लिए राम चरण और लोकेश कनगराज से मुलाकात की। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'लियो' का पोस्टर
- फोटो : social media
बता दें कि 'लियो' की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल चल रहा है। इसमें विजय, तृषा, अर्जुन, संजय दत्त, प्रिया आनंद, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान, मैथ्यू थॉमस, सैंडी और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।