राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज को लेकर अब संकट के बादल घिर गए हैं। तमिल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइका प्रोडक्शंस ने तमिल प्रोड्यूसर्स काउंसिल से संपर्क करते हुए मांग की है कि जब तक शंकर अपनी फिल्म इंडियन 3 को पूरा नहीं करते और रिलीज नहीं करते, तब तक गेम चेंजर की रिलीज को रोक दिया जाए।
Game Changer: मुश्किल में पड़ी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस राज्य में फिल्म की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल
Game Changer: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया था, जिसमें क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। इसके बाद शंकर ने गेम चेंजर पर काम करना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शंकर राम चरण की फिल्म में व्यस्त थे, तब लाइका प्रोडक्शंस ने उन पर यह कहते हुए केस कर दिया कि वह इंडियन 2 को बिना पूरा किए गेम चेंजर पर काम नहीं कर सकते। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही शंकर और लाइका प्रोडक्शंस के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
इस कानूनी विवाद के कारण शंकर को एक साथ इंडियन 2 और गेम चेंजर पर काम करना पड़ा, लेकिन अब वह फिर से लाइका प्रोडक्शंस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अगर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाती है तो यह गेम चेंजर के लिए एक बड़ा झटका होगा।
राम चरण अभिनीत यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है। गेम चेंजर को बड़े बजट में बनाया गया है। फिल्म के केवल चार गानों पर ही 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 90 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की जरूरत है।
संबंधित वीडियो