फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: गेम चेंजर का प्रचार करने बालकृष्ण के शो में पहुंचे राम चरण, पर्दे पर टकराएंगी दोनों की फिल्में

Wed, 01 Jan 2025 01:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

Ram Charan: म चरण अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का प्रचार करने के लिए नंदामुरी बालकृष्ण के टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने जमकर धमाल मचाया। दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर जनवरी में दोनों की फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। 

 

विज्ञापन
Ram charan Promotes His Film Game Changer on Nandamuri Balakrishna Show Unstoppable with NBK
नंदामुरी बालकृष्ण, राम चरण - फोटो : एक्स- @ahavideoIN

राम चरण आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।  इसी वजह से वह इस आगामी राजनीतिक ड्रामा फिल्म का इन दिनों जोरदार प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण के टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में शिरकत की। इस रोमांचक एपिसोड की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। 


यह भी पढ़ें-  New Year Party: नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाते दिखे आर्यन खान, कथित गर्लफ्रेंड भी पार्टी में आईं नजर

Ram charan Promotes His Film Game Changer on Nandamuri Balakrishna Show Unstoppable with NBK
नंदामुरी बालकृष्ण, राम चरण - फोटो : एक्स- @ahavideoIN
पर्दे पर होने वाली है दोनों फिल्मों के बीच टक्कर

अब बालकृष्ण और राम चरण के बीच मजेदार केमिस्ट्री के बैकस्टेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। आहा वीडियो ने फोटोज और क्लिप्स शेयर करते हुए आगामी एपिसोड के बारे में खास जानकारी दी। एक वीडियो क्लिप में बालकृष्ण राम चरण को गर्मजोशी से गले लगाते हुए उनकी फिल्म 'गेम चेंजर' और अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' की सफलता की कामना कर रहे हैं। बता दें कि गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, डाकू महाराज 12 जनवरी से सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- RAPO 22: राम पोथिनेनी-भाग्यश्री बोरसे के फैंस को नए साल का तोहफा, फिल्म 'रैपो 22' का पोस्टर हुआ जारी

Ram charan Promotes His Film Game Changer on Nandamuri Balakrishna Show Unstoppable with NBK
नंदामुरी बालकृष्ण, राम चरण - फोटो : एक्स- @ahavideoIN
पहली बार आईएएस अधिकारी बने नजर आएंगे राम चरण

'गेम चेंजर' में राम चरण पहली बार आईएएस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वह राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार से लडते हुए दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका डबल रोल भी है। फिल्म में कियारा आडवानी के अलावा एसजे सूर्या, जयराम, प्रकाश राज और श्रीकांत जैसे कलाकार भी होंगे। 'गेम चेंजर' 10 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram charan Promotes His Film Game Changer on Nandamuri Balakrishna Show Unstoppable with NBK
एस शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
शंकर ने किया है फिल्म का निर्देशन

राम चरण की इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। इससे पहले पिछले साल उनकी फिल्म इंडियन 2 रिलीज हुई थी। कमल हासन अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका था।

विज्ञापन
Ram charan Promotes His Film Game Changer on Nandamuri Balakrishna Show Unstoppable with NBK
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
बालकृष्ण की फिल्म की भी है जबर्दस्त चर्चा

वहीं, बालकृष्ण की आगामी फिल्म 'डाकू महाराज' में वह एक रॉबिनहुड जैसे डाकू के अवतार में नजर आएंगे। निर्माताओं की ओर से रिलीज किए गए टीजर में बालकृष्ण को एक बिल्कुल नए रूप में देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। इसमें बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और चांदिनी चौधरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed