रश्मिका मंदाना ने खुद को लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। वह अभिनेत्री जिसने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर शोहरत हासिल की है। रश्मिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। इसी बीच रश्मिका ने उस रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है जो बीते कुछ समय से सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। अभिनेत्री ने सच्चाई का खुलासा करते हुए बताया कि क्या वह वाकई में 'पुष्पा 2: द रूल' में अभिनय करने के बाद भारत में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। आइए रश्मिका के बयान पर गौर फरमा लेते हैं-
Rashmika Mandanna: रश्मिका बनीं भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं अभिनेत्री? पुष्पा 2 स्टार ने तोड़ी चुप्पी
रश्मिका मंदाना को लेकर बीते दिन खबरें आईं कि 'पुष्पा 2' के बाद वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। अब इन रिपोर्ट्स पर खुद रश्मिका ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।
रश्मिका मंदाना बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं अभिनेत्री?
सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मीडिया ने अभिनेत्री से 'पुष्पा 2' के बाद सबसे महंगी अभिनेत्री होने की रिपोर्ट के बारे में सवाल किया। रश्मिका ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं, क्योंकि यह सच नहीं है।' रश्मिका मंदाना ने यह बात 'इफ्फी 2024' के समापन समारोह में कही थी।
'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर कयासों का बाजार गर्म
'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हो रही हैं। कुछ में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज की है। साथ ही जानकारी है कि इसके थ्रिएट्रिकल राइट्स 1000 हजार करोड़ रुपये में बिके हैं।
'पुष्पा 2: द रूल' के लिए रश्मिका मंदाना की फीस
वहीं, रश्मिका मंदाना की फीस को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। जानकारी मिली है कि उन्होंने 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए 10 करोड़ रुपये फीस ली है। यह उनके फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' की फीस से पांच गुना ज्यादा है। अभिनेत्री ने 2021 में रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ली थी। वहीं, 'पुष्पा 2' की रिलीज की बात करें तो सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी में फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं।
Pushpa 2: बड़े पैमाने पर रिलीज होगी 'पुष्पा 2', बनी सबसे ज्यादा आइमैक्स स्क्रीन पाने वाली भारतीय फिल्म
रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति
रश्मिका मंदाना अभिनय के साथ-साथ विज्ञापन से भी तगड़ी कमाई करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, कूर्ग और हैदराबाद की संपत्तियों सहित पूरे भारत में रियल स्टेट में भी निवेश किया है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बेंगलुरु स्थित घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। उनका कार कलेक्शन भी शानदार है, जिसमें ऑडी क्यू 3, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, टोयोटा इनोवा और हुंडई क्रेटा शामिल हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग तकरीबन 45 करोड़ रुपये है।
Pushpa 2: 12000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी पुष्पा, अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने फैंस से मांगा प्यार
