{"_id":"652fca3dd215624c5b018cd8","slug":"ravi-teja-upcoming-film-tiger-nageswara-rao-gets-a-u-a-certification-from-central-board-of-film-certification-2023-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ravi Teja Film: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार टाइगर नागेश्वर राव, फिल्म को लेकर आया यह अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ravi Teja Film: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार टाइगर नागेश्वर राव, फिल्म को लेकर आया यह अपडेट
तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'टाइगर नागेश्वर राव' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। वामसी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसमें उनके साथ अनुपम खेर, नुपुर सेनन, रेनू देसाई, जॉन अब्राहम, अनुकृति वास, नासर और अदुकलम नरेन भी हैं।
फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इसने सभी सेंसरशिप औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। फिल्म को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।
3 of 5
टाइगर नागेश्वर राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'टाइगर नागेश्वर राव की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। अभिनेता फिल्म में एक चोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 'वाल्टर वीरैया' और 'रावणासुर' के बाद अभिनेता की तीसरी रिलीज है। इसे तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी डब किया गया है और एक साथ रिलीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर नागेश्वर राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म 1970 के दशक पर आधारित है और एक प्रसिद्ध चोर टाइगर नागेश्वर राव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई डकैतियों का मास्टरमाइंड है। फिल्म नागेश्वर राव की बुद्धिमत्ता और वह पुलिस के हाथों से कैसे बच निकलता है, इस पर केंद्रित है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
रवि तेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि रवि तेजा की लोकप्रियता साउथ के साथ हिंदी पट्टी में काफी ज्यादा है। उनकी कई फिल्मों के हिंदी डब आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। 'टाइगर नागेश्वर राव' के बाद रवि तेजा के दो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें 'ईगल' और 'आरटी4जीएम' शामिल हैं।
Prabhas: जल्द बजेंगी शहनाई! दूल्हा बनने जा रहे है 'बाहुबली', परिवार के इस करीबी ने किया खुलासा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।