फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leo: लियो की तेलुगु रिलीज पर कोर्ट ने 20 अक्तूबर तक लगाई रोक, नाग वामसी बोले- जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला

Tue, 17 Oct 2023 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Oct 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay starrer Leo Telugu release in trouble Court issues order to withhold release till 20 october
लियो - फोटो : social media

दलपति विजय की 'लियो' 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म इसी सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।  हैदराबाद की एक सिटी सिविल कोर्ट ने 20 अक्तूबर तक 'लियो' की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह मामला सीथारा एंटरटेनमेंट्स के नागा वामसी द्वारा फिल्म के शीर्षक 'लियो' के इस्तेमाल को लेकर है।


Bollywood: पाकिस्तान के इन सितारों ने बॉलीवुड में आकर बनाई पहचान, हिट फिल्में देकर खूब कमाया नाम

Thalapathy Vijay starrer Leo Telugu release in trouble Court issues order to withhold release till 20 october
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और निर्देशक लोकेश कनगराज की 'लियो' 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कई भाषाओं - तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में प्रदर्शित होनी है। 17 अक्तूबर को हैदराबाद की एक सिटी सिविल कोर्ट ने तेलुगु में 'लियो' शीर्षक को लेकर दायर याचिका पर एक आदेश जारी किया, जिसमें 20 अक्तूबर तक रोक लगाने की बात कही गई है। 

Thalapathy Vijay starrer Leo Telugu release in trouble Court issues order to withhold release till 20 october
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हैदराबाद में आयोजित एक प्रेस वार्ता में नागा वामसी ने कहा कि वह उस निर्माता के संपर्क में हैं, जिसने 'लियो' के खिलाफ मामला दर्ज किया था और मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा, “तमिल संस्करण के साथ लियो का तेलुगु संस्करण 19 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा।" इसके अलावा मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 'लियो' के निर्माताओं की एक याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें सुबह चार बजे शो की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay starrer Leo Telugu release in trouble Court issues order to withhold release till 20 october
लियो की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निर्देशक लोकेश कनगराज की 'लियो' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी द्वारा निर्मित फिल्म की पटकथा लोकेश, रत्ना कुमार और धीरज वैद्य द्वारा सह-लिखित है। जबकि दलपति विजय ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मायस्किन, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay starrer Leo Telugu release in trouble Court issues order to withhold release till 20 october
लियो - फोटो : social media

गौरतलब है कि लियो को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने जबर्दस्त कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह विजय की पहली फिल्म होगी जो यह उपलब्धि हासिल करेगी।
National Awards 2023: आलिया-अल्लू और कृति को मिला नेशनल अवॉर्ड, जानें किन-किन सितारों को किया गया सम्मानित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed