फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह

Mon, 16 Oct 2023 04:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 16 Oct 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day
'लियो' - फोटो : social media
अपने एक्शन और अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता विजय इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें विजय ने एक बार फिर अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त और विजय की लड़ाई ने लोगों के दिलों में इसको लेकर और भी उत्साह भर दिया है। हालांकि, आज जिस बात की चर्चा मीडिया के गलियारों में हो रही है, वह यह कि 'लियो' के मेकर्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चलिए जानते हैं क्यों रिलीज से पहले 'लियो' के मेकर्स पहुंचे हाईकोर्ट...
Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day
लियो - फोटो : social media
दलपति विजय और संजय दत्त अभिनीत और लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'लियो' 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। निर्माताओं ने हाल ही में 'लियो' के लिए फैंस के दिलों में उत्साहित बढ़ाने के लिए और बज बनाने के लिए इसका एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स को हाई कोर्ट के पास जाना पड़ा है। दरअसल, 'लियो' को रिलीज वाले दिन सुबह चार बजे के शो में प्रदर्शित होने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में हाईकोर्ट में यह खास अपील की है।
Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दलपति विजय की फिल्म 'लियो' के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज प्रोडक्शन ने मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की है। इस याचिका में मेकर्स ने तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज के पहले दिन सुबह चार बजे फिल्म प्रदर्शित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। निर्माताओं ने 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 7 बजे 'लियो' की स्क्रीनिंग की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। एएनआई के मुताबिक, मद्रास हाईकोर्ट कल याचिका पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले तमिलनाडु सरकार ने लोकेश कनगराज की 'लियो' को पहले छह दिनों के लिए एक एक्स्ट्रा शो करने की अनुमति दी है। हालांकि, सरकार ने इस खास अनुमति के साथ यह भी निर्देश दिया है कि राज्य में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग सुबह 9 बजे ही शुरू होगी। जीओ में कथित तौर पर कहा गया है, 'सभी थिएटर केवल एक विशेष शो दिखा सकते हैं, शुरुआती शो सुबह 9 बजे शुरू होगा और आखिरी शो 1:30 बजे समाप्त होगा।' ऐसे में मेकर्स अपनी चार बजे के शो की खास अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Leo Vijay Sanjay Dutt film Makers File Petition In Madras High Court for 4 Am Show Of Film On Release Day
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'लियो' साल 2021 में आई फिल्म 'मास्टर' के बाद लोकेश कनगराज और विजय की दूसरी फिल्म है। 'मास्टर' सुपरहिट गई थी। ऐसे में फैंस को 'लियो' से भी काफी उम्मीदें हैं। अब यह तो 19 अक्तूबर को 'लियो' की रिलीज पर ही पता लगेगा कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं।   फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, हेरोल्ड दास, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, माया एस कृष्णन, मैथ्यू थॉमस, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद जैसे कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed