साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। चारों तरफ अभिनेत्री के विजय वर्मा संग प्यार के चर्चे हैं। दोनों ने जिस दिन से एक-दूसरे के लिए प्यार कुबूल किया है उसी दिन से दोनों इस रिश्ते को लेकर मुखर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी के अलावा अपनी फिल्मों पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। तमन्ना भाटिया आखिरी बार रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे कलाकारों के साथ काम करती नजर आई थीं। दोनों कलाकारों के साथ काम करने के एक्सपीरियंस अभिनेत्री पहले ही साझा कर चुकी हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने रजनीकांत की तारीफों के पुल बांधें।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने बांधे सुपरस्टार रजनीकांत की तारीफों के पुल, अभिनेता को बताया सबसे विनम्र इंसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में अपने धांसू डांस नंबर के कारण सुर्खियों में रहीं तमन्ना भाटिया इस साल लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। 'जेलर', 'भोला शंकर' जैसी फिल्मों और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी सीरीज में काम करने के बाद तमन्ना भाटिया हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में जलवा बिखेरती नजर आईं। रजनीकांत के साथ 'जेलर' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली तमन्ना भाटिया ने हाल ही में सुपरस्टार के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि आखिर उन्हें उनमें क्या अच्छा लगता है।
रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया की आखिरी फिल्म 'जेलर' ब्लॉकबस्टर रही थी। लैक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री से थलाइवर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया। हाल ही में अभिनेत्री ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया, 'रजनीकांत सर सबसे विनम्र व्यक्ति हैं, जिनसे मैं कभी मिली हूं। किसी ऐसे व्यक्ति को देखना सुंदर है, जिसने उस तरह का सुपरस्टारडम देखा है और फिर भी उसमें उसी तरह की सादगी और मासूमियत है और उसे बरकरार रखना वाकई मुश्किल है।'
आपको बता दें, तमन्ना भाटिया पिछले दिनों अपनी तुलना टॉम क्रूज से की थी। दरअसल, अभिनेत्री का कहना था कि जैसे टॉम क्रूज 60 साल की उम्र में हैरतअंगेज स्टंट्स करते हैं, वैसे ही बड़ी उम्र में वह भी डांस नंबर्स करती रहेंगी। तमन्ना ने कहा, 'आप सभी उम्र के अंतर को क्यों देख रहे हैं? बस स्क्रीन पर निभाए जा रहे दो किरदारों को देखें, बस इतना ही। अगर मुझसे उम्र के बारे में पूछा जाए, तो मैं 60 साल की उम्र में भी टॉम क्रूज के स्टंट को देखूंगी। और मैं उस उम्र में भी आकर्षक डांस नंबर करना चाहूंगी।'
तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर' में तमन्ना का गाना 'कावला' जबर्दस्त हिट हुआ था। वह हाल ही में अभिषेक बनर्जी के साथ 'आखिरी सच' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा, तमन्ना भाटिया फिल्म 'बांद्रा' के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह तमिल भाषा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' में भी दिखाई देंगी, जिसमें वह सुंदर सी और राशि खन्ना के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।