फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan-Upasana: बेबी शॉवर के बाद पत्नी उपासना संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे राम चरण, साझा किया वीडियो

Sun, 09 Apr 2023 05:29 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
RC 15 Superstar Ram Charan Upasana Kamineni Went To maldives For Enjoying Holidays After Baby Shower In Dubai
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ खास वक्त बिताने के लिए फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। कुछ दिनों पहले ही उपासना की कजिन सिस्टर ने दुबई में उनके लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था, जिसके बाद अब एक्टर अपनी पत्नी को लेकर मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। 

RC 15 Superstar Ram Charan Upasana Kamineni Went To maldives For Enjoying Holidays After Baby Shower In Dubai
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

उपासना ने साझा किया वीडियो 
राम चरण और उपासना कामिनेनी कैजुअल आउटफिट में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। वह एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताने के लिए मालदीव रवाना हो गए हैं। हाल ही में उपासना ने फ्लाइट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके लोकेशन में उन्होंने मालदीव का जिक्र किया था। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था-हैलो मालदीव। 

RC 15 Superstar Ram Charan Upasana Kamineni Went To maldives For Enjoying Holidays After Baby Shower In Dubai
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

राम चरण ने बच्चे को लेकर की थी घोषणा
कुछ महीने पहले ही राम चरण ने घोषणा की थी कि वह पत्नी उपासना के साथ वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राम चरण के लिए उनकी पत्नी उनका बहुत बड़ा सपोर्ट है। आरआरआर टीम के विदेशी दौरे के दौरान भी वह राम चरण के साथ गई थीं। वह ऑस्कर 2023 में आरआरआर टीम को चीयर करने के लिए लॉस एंजिल्स में साथ थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RC 15 Superstar Ram Charan Upasana Kamineni Went To maldives For Enjoying Holidays After Baby Shower In Dubai
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए राम चरण ने लिया ब्रेक
अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते राम चरण अपनी गर्भवती पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते वह अब उनके साथ मालदीव छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं। पैतृक अवकाश लेने के बाद एक्टर ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी के साथ बिता रहे हैं। 

Alia Bhatt: रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
RC 15 Superstar Ram Charan Upasana Kamineni Went To maldives For Enjoying Holidays After Baby Shower In Dubai
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media

आरसी 15 में नजर आएंगे राम चरण
उपासना कामिनेनी की बात करें तो दुबई में उनकी गोद भराई की मेजबानी उनकी बहनों ने की थी। उस दौरान दंपत्ति सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए थे और गोद भराई के पलों को इंजॉय कर रहे थे। आपको बता दें कि राम चरण जल्द ही फिल्म आरसी 15 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। 

Akshay Oberoi:  जब दीपिका के ‘बॉयफ्रेंड’ को लगा कि मैं ही अगला सलमान खान हूं, मकरद देशपांडे ने दिया पहला सहारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed