साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर राम चरण पहली बार फिल्म निर्माता शंकर के साथ काम कर रहे है। फिलहाल फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है, जिसे अभी तक आरसी 15 कहा जा रहा है। निर्माता दिल राजू ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है।
RC15: राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, इस दिन रिलीज होगा RC15 का फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 मार्च को है राम चरण का जन्मदिन
राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर के ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए अमेरिका में हैं। आपको बता दें एक्टर का जन्मदिन 27 मार्च को है और उस दिन वह 38 साल के हो जाएंगे।
Akshay Kumar: गर्मियों भर यूरोप में वक्त बिताएंगे अक्षय कुमार, करने जा रहे लगातार इन तीन फिल्मों की शूटिंग
फिल्म में कियारा आडवाणी भी आएंगी नजर
वहीं, इस प्रोजेक्ट के माध्यम से निर्माता शंकर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री लेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में राम चरण एक गुस्सेल आईएएस ऑफिसर की भूमिका अदा करेंगे, जबकि कियारा आडवाणी उनके अपोजिट नजर आएंगी।
Rennervations: 'होकआई' स्टार जेरेमी के नए शो 'रेनर्वेशन' की रिलीज डेट आई सामने, अनिल कपूर भी आएंगे नजर
आरसी 15 को लेकर बात करते हुए दिल राजू ने कहा कि हम फिल्म के टाइटल की घोषणा करने और जल्द ही इसके फर्स्ट लुक को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। शंकर सर फिल्म के लोगो पर स्पेशल रूप से डिजाइन पर काम कर रहे हैं, जो कि राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज होगा। उन्होंने आगे कहा कि वह संक्रांति 2024 पर इसे रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
Shubman Gill: आखिर किस एक्ट्रेस पर आया गिल का दिल? रश्मिका पर क्रश को लेकर शुभमन ने कह दी यह बात
वायरल हुई थीं फिल्म की तस्वीरें और वीडियो
टीम ने हाल ही में विशाखापट्टनम में एक गाने की शूटिंग की थी। उन्होंने इसे एक यूनिवर्सिटी में शूट किया और इसके क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। हालांकि अब यह क्लिप और फोटोज सोशल मीडिया से डिलीट हो चुकी हैं। राम चरण उस क्लिप में हेलिकॉप्टर से उतरते हुए देखे जा सकते थे। क्लिप को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह फिल्म के गाने का हिस्सा है। वीडियो क्लिप में राम चरण नीले रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट में नजर आ रहे थे।
हाई थाई स्लिट गाउन में हुमा का कातिल अंदाज