फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: इतने समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं राम चरण! जानिए आखिर क्या है वजह

Fri, 07 Apr 2023 05:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Apr 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
rrr actor ram charan to take a break from acting in june 2023 reports
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया का काफी बड़ा नाम हैं। वह अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेश में भी अपना परचम लहराया है। राम चरण की इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। अभिनेता की पत्नी उपासना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही खबरें आ रही हैं राम चरण कुछ दिनों के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं।

rrr actor ram charan to take a break from acting in june 2023 reports
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : insta

पैन इंडिया स्टार राम चरण की पत्नी जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने  वाली हैं। ऐसे में खबरें हैं कि राम चरण अपने परिवार पर ध्यान देने के उद्देश्य से कुछ दिनों के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में सोच रहे हैं। खबरों के अनुसार, राम चरण ने अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर के बाद किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले एक ब्रेक लेने का फैसला किया है। 


इसे भी पढ़ें- Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे
 
rrr actor ram charan to take a break from acting in june 2023 reports
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

राम चरण की पत्नी उपासना सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। उम्मीद है कि जून में वह अपने बच्चे को जन्म देंगी। इस दौरान आरआरआर अभिनेता काम से फ्री रहकर पत्नी के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ हर खास पल को जीना चाहते हैं। राम चरण बुच्ची बाबू सना के साथ ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपनी जून की तारीखों को फ्री रखने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rrr actor ram charan to take a break from acting in june 2023 reports
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ शंकर की गेम चेंजर की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद राम चरण चाहते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ खुशी के किसी भी पल को मिस न करें। अभिनेता का पूरा परिवार नए बच्चे के आने का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन
rrr actor ram charan to take a break from acting in june 2023 reports
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार बुच्ची बाबू की फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है और जून तक यह पूरा हो जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग दोबारा सितंबर में शुरू होगी जब राम चरण पैटरनिटी लीव से वापस आएंगे। बता दें कि राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed