फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- स्तब्ध और आहत हूं

Wed, 05 Apr 2023 07:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Apr 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj Reaction on Extending his support to Bjp in Karnataka Assembly Election Said I am Shocked
किच्चा सुदीप, प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार ( पांच अप्रैल)  को एलान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह फिल्मों में काम करते रहेंगे और राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह बोम्माई को बचपन से जानते हैं और वह उन्हें मामा कहकर पुकारते हैं।


Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

Prakash Raj Reaction on Extending his support to Bjp in Karnataka Assembly Election Said I am Shocked
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के इस फैसले पर प्रकाश राज का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन करने के सुदीप के फैसले वह स्तब्ध और आहत हैं। 
Malaika Arora: मलाइका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं

 
Prakash Raj Reaction on Extending his support to Bjp in Karnataka Assembly Election Said I am Shocked
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले प्रकाश ने एक न्यूज चैनल के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था, ''मुझे पूरा विश्वास है कि किसी ने भाजपा को कर्नाटक में हारता देख यह फेक न्यूज फैलाई है। किच्चा सुदीप कहीं ज्यादा समझदार नागरिक हैं, वह शिकार नहीं बनेंगे।''
Reese Witherspoon: शादी के 12 साल बाद अलग होगें जिम टोथ और रीज विदरस्पून, साथ मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj Reaction on Extending his support to Bjp in Karnataka Assembly Election Said I am Shocked
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस ट्वीट पर किच्चा ने भी जवाब दिया है, ''अभिनेता ने कहा कि वह एक शानदार कलाकार हैं। मैंने उनके साथ फिल्म रन्ना में काम किया था। साथ ही मैं उनके साथ एक और प्रोजेक्ट पर काम करने की उम्मीद जता रहा हूं। मैंने राजनीति में कदम न रखने का फैसला लिया है। मेरे फैंस की यही इच्छा है। यह केवल मानवीय आधार पर लिया गया फैसला है।''
KKK13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे टीवी के ये दो चर्चित चेहरे! नाम जान बढ़ जाएगा एक्साइटमेंट

विज्ञापन
Prakash Raj Reaction on Extending his support to Bjp in Karnataka Assembly Election Said I am Shocked
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में किच्चा फिल्म कब्जा में नजर आए हैं। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही रोहन बोपन्ना में दिखने वाले हैं।गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। वहीं, इसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 13 मई को आएंगे।
Armaan Malik: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed