फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kichcha Sudeepa: प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा

Wed, 05 Apr 2023 05:59 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Kichcha Sudeepa Got Threatening Letter Revealing His Private Videos For Joining BJP Said I Know Who Did This
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

किच्चा सुदीप कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में अभिनय किया है और इसी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, उनके बीजेपी पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है, लेकिन इसी बीच एक्टर को एक धमकी भरा लेटर मिला है।

Kichcha Sudeepa Got Threatening Letter Revealing His Private Videos For Joining BJP Said I Know Who Did This
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

मैं जानता हूं यह लेटर किसने भेजा है-किच्चा
दरअसल, एक्टर ने बताया कि मुझे एक लेटर मिला है और मैं जानता हूं कि यह किसने भेजा है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि ये इंडस्ट्री के ही किसी शख्स का काम है। मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। मैं उन लोगों के लिए काम करूंगा जो मेरे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे हैं। 

Kichcha Sudeepa Got Threatening Letter Revealing His Private Videos For Joining BJP Said I Know Who Did This
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई शिकायत
बुधवार के दिन एक्टर किच्चा के मैनेजर को एक लेटर मिला था। मैनेजर ने बताया कि उन्हें एक लेटर मिला है, जिसमें किच्चा के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी गई है। इस लेटर के मिलने के बाद उन्होंने पुत्तेनाहली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस ने आईपीसी की धारा 120B, 506 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kichcha Sudeepa Got Threatening Letter Revealing His Private Videos For Joining BJP Said I Know Who Did This
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

बीजेपी के लिए करेंगे कैंपेन
आपको बता दें कि काफी वक्त से किच्चा के बीजेपी में शामिल होने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं, जिस पर एक्टर ने कहा है कि वह पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह महज कैंपेन करेंगे। 

Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

विज्ञापन
Kichcha Sudeepa Got Threatening Letter Revealing His Private Videos For Joining BJP Said I Know Who Did This
Kichcha Sudeep - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके हैं काम
आपको बता दें कि किच्चा एक बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग 3 में काम किया है। एक्टर को आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म कब्जा में देखा गया था। उसके बाद से वह कन्नड़ फिल्मों में ही नजर आ रहे हैं। वह अपनी फिल्म मक्खी के लिए काफी फेमस हैं। 

Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed