फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: इंडस्ट्री को लेकर सामंथा का बयान, बोलीं- साउथ और नॉर्थ फिल्मों के बीच नहीं कोई दीवार

Wed, 05 Apr 2023 10:07 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Shaakuntalam actress Samantha ruth prabhu says there is no wall between south and north films know the story
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंची। इस दौरान एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान समांथा ने बताया कि बीते कुछ सालों में साउथ फिल्म इडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच की दूरी कम हुई है।

Shaakuntalam actress Samantha ruth prabhu says there is no wall between south and north films know the story
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा कि अब उत्तर और दक्षिण की फिल्मों के बीच कोई दीवार नहीं है। मैं इस पर किसी भी बहस में शामिल नहीं होना चाहती। एक कलाकार के रूप में मुझे ऐसा लगता है। यह मेरे लिए स्वभाग्य की बात है कि मैं अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा रही हूं। इस बात की मुझे अपार खुशी है। आजकल दर्शकों को भी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में देखना पसंद होता है।


 
Shaakuntalam actress Samantha ruth prabhu says there is no wall between south and north films know the story
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर सामंथा ने कहा कि 'शाकुंतलम' एक प्रेम कहानी है और प्यार अपने आप में एक ब्रह्मांड की तरह है। हमारी सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। और इस फिल्म की कहानी हमारे सबसे पुराने क्लासिक्स में से एक से प्रेरित है। कहानी के अलावा, फिल्म में शानदार ग्राफिक्स के तरफ ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaakuntalam actress Samantha ruth prabhu says there is no wall between south and north films know the story
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपनी फीलिंग को जाहिर करते हुए कहा, "मैं एक्साइटेड होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हूं। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है और मैं यह उम्मीद करती हूं कि ऑडियंस को फिल्म पसंद आएगी।" 'शाकुंतलम' कालिदास के लोकप्रिय भारतीय नाटक 'शकुंतला' पर आधारित है। शकुंतला राजा दुष्यंत की पत्नी और सम्राट भरत की माता थीं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल,मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Shaakuntalam actress Samantha ruth prabhu says there is no wall between south and north films know the story
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा आखरी बार विज्ञान-फाई थ्रिलर फिल्म 'यशोदा' में नजर आईं थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फिल्म 'खुशी' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-  Kiccha Sudeep: कर्नाटक चुनाव में BJP के लिए कैंपेन करेंगे किच्चा सुदीप, आज पार्टी में होंगे शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed