फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

S S Rajamouli: एस एस राजामौली की इन फिल्मों ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

Thu, 10 Oct 2024 08:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Oct 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
S S Rajamouli Birthday Career Struggle films records awards family and unknown facts
S S Rajamouli - फोटो : अमर उजाला

एस एस राजामौली को हिट मशीन कहा जाए तो गलत नहीं है। साउथ सिनेमा के इस दिग्गज निर्देशक ने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। साथ ही 'मगधीरा', 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण कर इंडस्ट्री को नया आयाम दिया है। राजामौली ने अपनी फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नातू नातू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में देश का गौरव बढ़ाया। निर्देशक आज, 10 अक्तूबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आज उनके खास दिन पर उनके निजी जीवन और फिल्मी करियर के जुड़े दिलचस्प पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

S S Rajamouli Birthday Career Struggle films records awards family and unknown facts
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के रायचूर में हुआ था। दक्षिण भारतीय स्क्रिप्ट राइटर के.वी विजयेंद्र प्रसाद और राजा नंदिनी के घर जन्मे एस एस राजामौली का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। निर्देशक का पूरा नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत करने वाले राजामौली ने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी हैं। राजामौली की पहली फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ ‘स्टूडेंट नंबर 1’  थी, जो हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बेहतरीन फिल्में बनाते गए।

S S Rajamouli Birthday Career Struggle films records awards family and unknown facts
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो साल बाद उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर 'सिम्हाद्री' बनाई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद वह 'साई' के साथ दोबारा लौटे और अपने हिट फिल्मों का सिलसिला जारी रखा। 'साई' के बाद 'छत्रपति', 'विक्रमर्कुडु', 'यामाडोंगा', 'मगधीरा' और 'मर्यादा रमन्ना' जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर राजामौली तेलुगु सिनेमा में छा गए। उनकी हिट फिल्मों की भूख यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 'ईगा' फिल्म बनाई जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। हिंदी में इसे 'मक्खी' के नाम से जाना जाता है। 'ईगा' के बाद राजामौली 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
S S Rajamouli Birthday Career Struggle films records awards family and unknown facts
एस एस राजामौली पत्नी रामा राजामौली के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली ने साल 2001 में बड़े पर्दे पर अपना सफर शुरू किया और उसी साल शादी के बंधन में भी बंध गए। राजामौली और उनकी पत्नी रामा राजामौली की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। पहले से ही शादीशुदा रामा एक बच्चे की मां थीं। लेकिन उनकी यह शादी सफल नहीं रही और उन्होंने तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि राजामौली और रामा काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और तलाक के समय राजामौली ने उनकी बहुत मदद की थी। इसी बीच राजामौली को अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने रामा को प्रपोज कर दिया। रामा भी उन्हें ना नहीं कह सकीं और दोनों ने बेहद सादे अंदाज में कोर्ट मैरिज कर ली। राजामौली ने न सिर्फ रामा के बेटे एसएस कार्तिकेय को अपनाया बल्कि एक लड़की मयूखा को भी गोद लिया है।

विज्ञापन
S S Rajamouli Birthday Career Struggle films records awards family and unknown facts
एस एस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम @ssrajamouli

राजामौली ने अपनी शानदार फिल्मों के जरिए सामंथा रुथ प्रभु, सुनील, राम चरन तेजा, रवि तेजा, प्रभास, नितिन और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकारों को सुपरस्टार बना दिया। साल 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed