फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shankar: '2.0' से लेकर 'शिवाजी-द बॉस' तक, जानें कैसा रहा इंडियन 2 के निर्देशक की पिछली पांच फिल्मों का हाल

Sat, 13 Jul 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
S Shankar Previous Movies Performance Sivaji The Boss Robot Nanban I 2.0
एस शंकर - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक शंकर की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे शानदार निर्देशकों में होती है। हाल ही में उनकी फिल्म इंडियन 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म हिट रहेगी या फ्लॉप यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले आज हम आपको शंकर के निर्देशन में बनी उनकी पिछली पांच फिल्मों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। 

S Shankar Previous Movies Performance Sivaji The Boss Robot Nanban I 2.0
2.0 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
2.0

2.0 फिल्म 2010 में रिलीज हुई एंथिरन की सीक्वल थी। फिल्म में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, अक्षय कुमार इस फिल्म में खलनायक के किरदार में थे। इस फिल्म का बजट 570 करोड़ रुपये के आसपास का बताया जाता है। वहीं, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 744.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस कमाई के साथ फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत घोषित किया गया था।

S Shankar Previous Movies Performance Sivaji The Boss Robot Nanban I 2.0
आई - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आई

शंकर की शानदार फिल्मों में आई का नाम भी शामिल किया जाता है। फिल्म में विक्रम मुख्य भूमिका में थे। वहीं, इसमें एमी जैकसन भी थीं। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 239.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
S Shankar Previous Movies Performance Sivaji The Boss Robot Nanban I 2.0
ननबन  - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ननबन 

ननबन निर्देशक शंकर की ओर से बनाई गई पहली रीमेक फिल्म थी। यह आमिर खान की थ्री इडियट्स का तमिल संस्करण थी। इस फिल्म में विजय, श्रीकांत और जीवा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वहीं, इलियाना डिक्रूज, सत्यराज, एसजे सूर्या और सत्यन ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में शंकर की फिल्म के सभी भव्य तत्व मौजूद थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
S Shankar Previous Movies Performance Sivaji The Boss Robot Nanban I 2.0
एंथिरन  - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एंथिरन 

एंथिरन को हिंदी भाषा में रोबोट के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म में रजनीकांत के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। साथ ही, शंकर के निर्देशन की भी दर्शकों ने जमकर सराहना की थी। यह फिल्म 132 करोड़ रुपये के बजट पर बनकर तैयार हुई थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। दक्षिण भारत के साथ फिल्म को हिंदी पट्टी में भी भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने दुनियाभर में 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed