फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dulquer Salmaan: परियों की कहानी से कम नहीं है दुलकर सलमान और अमल की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात

Thu, 22 Dec 2022 10:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
Salmaan dulquer Amal Sufiya wedding anniversary know the couple interesting love story
दलकीर सलमान अपनी पत्नी के साथ - फोटो : social media

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दुलकर सलमान आज देश भर में जाने जाते हैं। वह मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता मामूटी के बेटे हैं। सीता रामम से उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। दुलकर सलमान ने साल 2011 में अमल सुफिया से शादी की है। दोनों की अरेंज मैरिज है लेकिन दुलकर सलमान कहते हैं कि ये लव कम अरेंज मैरिज है। अभिनय में अपना करियर शुरू करने से पहले ही दुलकर सलमान ने अमल सुफिया से शादी कर ली थी। आज अभिनेता की शादी की सालगिरह के मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी।

Salmaan dulquer Amal Sufiya wedding anniversary know the couple interesting love story
पत्नी के साथ दलकीर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता दुलकर सलमान और उनकी पत्नी अमल सुफिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।  अभिनेता दुलकर सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि कैसे माता-पिता और दोस्तों की ढूंढी हुई लड़की से उन्हें प्यार हो गया और वह भी उनकी क्लासमेट थी। फिलहाल जानते हैं कपल की प्यार भरी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई।

Salmaan dulquer Amal Sufiya wedding anniversary know the couple interesting love story
दलकीर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

दुलकर सलमान ने बताया था कि जब वह अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी करके लौटे तो माता-पिता उन्हें शादी करने के लिए कह रहे थे और इसी दौरान परिवार और दोस्तों ने एक लड़की का नाम सजेस्ट किया जो दुलकर सलमान से पांच साल जूनियर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salmaan dulquer Amal Sufiya wedding anniversary know the couple interesting love story
दलकीर सलमान पत्नी अलम सुफिया - फोटो : social media

इसके बाद परिवार व दोस्तों ने उस लड़की के साथ दुलकर सलमान का बायोडाटा मैच करना शुरू कर दिया, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसे इत्तेफाक हुए कि कहानी आगे बढ़ने लगी। जैसे जब दुलकर सलमान ने बाहर जाने का प्लान किया तो वह लड़की उन्हें वहां दिखी। इसके बाद जब वह मूवी देखने गए तो अचानक लड़की भी उसी वक्त वही मूवी देखने आई हुई थी। इसके बाद अभिनेता कहते हैं कि उन्होंने महसूस किया कि आखिर हम बार-बार क्यों टकरा रहे हैं।

विज्ञापन
Salmaan dulquer Amal Sufiya wedding anniversary know the couple interesting love story
दलकीर सलमान, अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : social media

दुलकर सलमान ने आगे बताया कि इसके बाद उन्हें हिम्मत जुटाकर लड़की से कॉफी डेट के लिए पूछा और दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और अपने परिवार को इस बारे में बताया। अभिनेता की पत्नी अमल सुफिया एक आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं। साल 2017 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। दुलकर सलमान और अमल सुफिया इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक हैं और फैंस भी दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed