साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए सामंथा भी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार कर रही हैं। जहां फैंस सामंथा को फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं उससे ज्यादा वह अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा को स्क्रीन पर अभिनय करते देखना चाहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके बारे में बात करते हुए, सामंथा ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन उनकी बेटी के करियर के फैसलों में शामिल नहीं हैं।
Samantha Ruth Prabhu: 'अपने फैसले खुद लेती है अल्लू अरहा', सामंथा ने खोला 'पुष्पा' की बेटी का बड़ा राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सामंथा 'शाकुंतलम' की टीम के साथ फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा मौजूद नहीं थीं। हालांकि, मीडिया को 'पुष्पा' स्टार की बेटी के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखे और उन्होंने सामंथा से फिल्म में उसके परफॉर्मेंस के बारे में पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने अल्लू अरहा के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह अपने फैसले खुद लेती हैं। इनमें उनके पिता यानी अल्लू अर्जुन का कोई हाथ नहीं होता है।
सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, 'बहुत से ऐसे कारण हैं कि वह अपने आप की मालकिन खुद है और वह अपनी चीजें खुद तय करती है। मुझे नहीं लगता कि उसके पिता इसमें शामिल हैं। यह फिल्म उसके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। जब मैं कहती हूं कि परिवार और बच्चे इस फिल्म से जुड़ने वाले हैं, मुख्य किरदारों के अलावा इसमें एक बच्चा है जिसकी इस फिल्म में एक सुंदर भूमिका है।'
Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन
आपको बता दें, 'शाकुंतलम' गुणशेखर द्वारा निर्देशित एक भारतीय पौराणिक फिल्म है। जहां सामंथा रुथ प्रभु फिल्म में शकुंतला की भूमिका निभा रही हैं, वहीं देव मोहन दुष्यंत का रोल निभाते नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा इसमें राजकुमार भरत की भूमिका में दिखाई देंगी। वह इस फिल्म से सिनेमा की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु के अलावा, फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मोहन बाबू, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नागल्ला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अगली बार शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुशी' में दिखाई देंगे। फिल्म में एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शिव निर्वाण द्वारा लिखी गई है और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 1 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके अलावा, सामंथा के पास पाइपलाइन में 'सिटाडेल' का हिंदी रीमेक भी है, जिसमें वरुण धवन भी हैं।
The Elephant Whisperers: मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर बोमन और बेली से मिलेंगे पीएम मोदी, ऐसी रहेगी सुरक्षा