फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Viral Photos: सामंथा से नाम जोड़े जाने के बीच राज की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, लिखी यह बड़ी बात

Thu, 15 May 2025 02:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 May 2025 02:35 PM IST
सार

निर्देशक राज निदिमोरु की पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट भी उसी वक्त सामने आई, जब एक्ट्रेस सामंथा और राज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। निर्देशक की पत्नी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? और जानिए क्या है ये पूरा मामला? 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Shared Pictures With Raj Nidimoru  Director Wife Cryptic Post Went Viral
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

बुधवार को साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में वह डायरेक्टर राज निदिमोरु के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह तस्वीर ट्रेंड करने लगी। सामंथा के फैंस का मानना था कि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को डायरेक्टर राज के साथ स्वीकार कर लिया। इसी बीच राज निदिमोरु की पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई। क्या था इस पोस्ट में जानिए? 

 

Samantha Ruth Shared Pictures With Raj Nidimoru  Director Wife Cryptic Post Went Viral
सामंथा और राज निदिमोरु और निर्देशक की पत्नी की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक की पत्नी ने भी की क्रिप्टिक पोस्ट 
सामंथा और राज की तस्वीरें जब वायरल होने लगीं तो निर्देशक की पत्नी शामली डे ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की। इसमें लिखा था, ‘मैं उन सभी को प्यार भेजती हूं जो मेरे बारे में सोचते हैं, मुझे देखते हैं, मुझे सुनते हैं, मुझसे बात करते हैं, मेरे बारे में पढ़ते हैं, मेरे बारे में लिखते हैं और आज भी मुझसे मिलते हैं।’ इस पोस्ट में राज निदिमोरु की पत्नी ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस पोस्ट का इशारा सामंथा और राज की तरफ ही है। बताते चलें कि अभी तक राज निदिमोरु और उनकी पत्नी के तलाक की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनका तलाक हो गया है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अभी ये ऑफिशियल अलग नहीं हुए हैं। लेकिन सामंथा और राज की नजदीकियां जरूर लोगों से नहीं छिपी हैं। 

Samantha Ruth Shared Pictures With Raj Nidimoru  Director Wife Cryptic Post Went Viral
सामंथा रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

सामंथा ने राज संग साझा की कई तस्वीरें 
बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट एक्ट्रेस सामंथा ने की। यह पोस्ट एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘शुभम’ को लेकर की लेकिन एक्ट्रेस के फैंस का ध्यान राज निदिमोरु वाली तस्वीर पर ही गया। एक तस्वीर में वह राज के कंधे पर सिर रखे दिखीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिए। इन तस्वीरों के वायरल होते ही यह अटकलें तेज हो गईं कि सामंथा और राज ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया है। सामंथा और राज कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं, जिस वजह से इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जाती रही हैं लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी अब तक साधे रखी है। अब राज की पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई है तो इस कहानी में नया एंगल जुड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Shared Pictures With Raj Nidimoru  Director Wife Cryptic Post Went Viral
सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम@amantharuthprabhuoffl

इन प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया 
राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ में काम किया। इस सीरीज को राज ने डीके साथ मिलकर बनाया था। वह एक और सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ भी उनके साथ काम कर रही हैं।  

विज्ञापन
Samantha Ruth Shared Pictures With Raj Nidimoru  Director Wife Cryptic Post Went Viral
सामंथा रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही  
यह भी बताते चलें कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ की एक्टर नागा चैतन्य से शादी टूट गई थी, इनका तलाक हुए लंबा वक्त गुजर गया है। नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। सामंथा भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, उनका नाम अब राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। करियर के अलावा इन बातों को लेकर सामंथा की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed