फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaakuntalam Twitter Review: छा गई सामंथा की फिल्म, फेवरेट एक्ट्रेस के लिए फैंस ने थिएटर में जमकर उड़ाए टिकट

Fri, 14 Apr 2023 02:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Apr 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Shaakuntalam Twitter Review know about fans reaction on samantha ruth prabhu starrer film
शाकुंतलम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री की सुपरस्टार सामंथा की बहुचर्चित फिल्म शाकुंतलम आज रिलीज हो गई है। फैंस को उनकी इस फिल्म बेसब्री से इंतजार था। अभिनेत्री के चाहने वाले इस फिल्म का तब से इंतजार कर रहे थे, जब से शाकुंतलम का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब शाकुंतलम रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग उनकी और फिल्म दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसपर फैंस ने क्या रिएक्शन दिया है।

Shaakuntalam Twitter Review know about fans reaction on samantha ruth prabhu starrer film
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फैंस शाकुंतलम के लिए सामंथा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक के बाद एक लोग इस फिल्म को बेहतरीन बता रहे हैं और इस फिल्म के लिए मेकर्स की परफेक्ट च्वाइस भी कह रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि इस फिल्म में सामंथा की जगह कोई नहीं ले सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Shakuntalam Review: शंकुतों की पाली कन्या के संघर्ष की मार्मिक कहानी, भरत बनकर अल्लू अरहा ने जीत लिए दिल

Shaakuntalam Twitter Review know about fans reaction on samantha ruth prabhu starrer film
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला

सामंथा के फैंस अपनी फेवरेट अभिनेत्री के दीवाने हुए हैं। लोगों कें सामंथा के लिए इस कदर दीवानगी है कि साउथ में कहीं पर फैंस ने अभिनेत्री का काफी बड़ा पोस्टर लगाकर उसपर माला पहनाई है और लोग ढोल बजाकर डांस भी करते दिख रहे हैं। वहीं एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, सामंथा अपने रोल में बेहतरीन लग रही हैं और देवमोहन भी दुष्यंत के किरदार में फिट बैठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaakuntalam Twitter Review know about fans reaction on samantha ruth prabhu starrer film
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

वहीं शाकुंतलम को लेकर थिएटर में फैंस की दीवानगी देखने को मिली है। लोग थिएटर में अपनी फेवरेट स्टार की फिल्म देखने के बाद टिकट उड़ाते और शोर मचाते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर फैंस इस फिल्म के लिए सामंथा की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shaakuntalam Twitter Review know about fans reaction on samantha ruth prabhu starrer film
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु के अलावा इस मूवी में देव मोहन भी लीड रोल में हैं। सामंथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम गुना टीमवर्क्स और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है। इस फिल्म में प्रकाश राज, अल्लू अरहा, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर और मोहन बाबू भी मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed