फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: छह भाषाओं में सुनने को मिलेगी श्रेया घोषाल की आवाज, इस दिन रिलीज होगा 'द कपल सॉन्ग'

Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shreya Ghoshal voice to be heard in six languages in Pushpa 2 The Couple Song will release on this day
रश्मिका मंदाना, श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

पुष्पा 2: द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर और पहला गाना मेकर्स की ओर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिका में हैं।


Kangana Ranaut: गैंगस्टर अबू सलेम के साथ वायरल तस्वीर पर कंगना रणौत ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बताया सच

Shreya Ghoshal voice to be heard in six languages in Pushpa 2 The Couple Song will release on this day
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब

पहले गाने की अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने पर बड़ा अपडेट दिया है। हाल ही में इस फिल्म के दूसरे गाने सूसेकी (तेलुगु नाम) की एक झलक फैंस के साथ साझा की गई थी। इस गाने के टीजर में रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। वहीं, इसमें श्रेया घोषाल की आवाज भी सुनने को मिली थी। टीजर के साथ बताया गया था कि 29 मई को सुबह 11 बजकर सात मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा। 

Shreya Ghoshal voice to be heard in six languages in Pushpa 2 The Couple Song will release on this day
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, मेकर्स ने इस गाने पर ताजा अपडेट देते हुए सोमवार (27 मई) को बताया है कि इस गाने को श्रेया ने अलग-अलग भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए मेकर्स ने लिखा, "मेलोडी क्वीन छह भाषाओं में कपल सॉन्ग से लोगों को लुभाने के लिए तैयार हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal voice to be heard in six languages in Pushpa 2 The Couple Song will release on this day
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

इस गाने का नाम तेलुगु में सूसेकी, हिंदी में अंगारों, तमिल में सूडाना, कन्नड़ में नोडोका, मलयालम में कंडालो और बंगाली में आगुनेर है। इस रोमांटिक गाने के सभी संस्करणों में श्रेया की ही मधुर आवाज लोगों को सुनने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Shreya Ghoshal voice to be heard in six languages in Pushpa 2 The Couple Song will release on this day
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म में फहद फाजिल, अनसूया भारद्वाज, सुनील, राव रमेश और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मैत्री मूवी मेकर्स की ओर निर्मित इस फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है। इससे पहले वे पुष्पा में भी अपनी धुनों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर चुके हैं। यह फिल्म 15 अगस्त से दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।
Fahadh Faasil: 'आवेशम' अभिनेता फहद फाजिल का खुलासा, 41 की उम्र में पता चला, है ये बीमारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed