कमल हासन की बेटी श्रुति हासन जल्द ही फिल्म वाल्टेयर वीरय्या में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्री-लॉन्च कार्यक्रम को आयोजित किया गया था, जिसमें अभिनेत्री नहीं दिखी थी। इवेंट में नहीं नजर आने पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मानसिक समस्याओं की वजह से उन्होंने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है।
Shruti Haasan: मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति? वाल्टेयर वीरय्या के इवेंट में न पहुंचने की बताई असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इन रिपोर्ट्स पर श्रुति हासन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस तरह के दावों की निंदा करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। ट्विटर पर उन्होंने बताया है कि वायरल फीवर होने की वजह से वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकी थी। साथ ही उन्होंने एक लंबे चौड़े नोट के जरिए अपनी गुस्सा भी जाहिर किया है।
श्रुति ने नोट में लिखा, ''ओके...तो बात यह है कि इस तरह की गलत सूचना और इस विषय को अत्याधिक नाटकीय अंदाज में पेश करने की वजह से ही लोग इस पर बात करने से डरते हैं। मैं हमेशा मेंटल हेल्थ पर बात करती रहूंगी। मैं हमेशा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती रहूंगी।'' इस नोट में उन्होंने आगे साफ किया है कि उन्हें वायरल फीवर हुआ था।
Akshay Kumar-R Madhavan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ
बता दें कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि श्रुति अपनी आगामी फिल्म 'द आई' के ग्रीस शेड्यूल के बाद से सौ प्रतिशत सक्रिय नहीं हैं। वाल्टेयर वीरय्या की बात करें तो यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म तेलुगू और हिंदी भाषा में एक ही दिन रिलीज होगी। श्रुति की वीरा सिम्हा रेड्डी भी उसी दिन रिलीज होगी। वाल्टेयर वीरय्या में चिरंजीवी और रवि तेजी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Pooja Bhatt: 'आरआरआर' को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं होता