अभिनय की इस चकाचौंध दुनिया में हर कोई नंबर वन बनना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या साउथ इंडस्ट्री हर जगह खुद को बेहतर दिखाने की होड़ लगी रहती है। आपने बॉलीवुड में तो कई ऐसे सेलेब्स को देखा होगा, जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है और वह लगातार एक दूसरे से भिड़ते रहते हैं। इस कारनामे में साउथ इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। साउथ सितारे आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। फिल्मी सितारे ही नहीं, इनके फैंस भी अपने-अपने स्टार को नंबर वन की कुर्सी दिलाने के लिए भिड़े रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के उन सितारों के बारे में, जो एक दूसरे के दुश्मन हैं। भले ही ये सितारे एक दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन उनके फैंस ऐसा नहीं मानते हैं। वह अपने पसंदीदा सितारे को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
South Celebs: साउथ के ये सितारे एक-दूसरे को देते हैं कड़ी टक्कर, फैंस के बीच भी छिड़ी रहती हैं जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के दो सुपरस्टार, विजय की फिल्म 'वरिसु' और अजित कुमार की फिल्म 'थुनिवु' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। ऐसे में इन दोनों अभिनेताओं के फैंस आमने-सामने हो गए। दोनों फिल्मों को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इसी उत्साह में दोनों के फैंस थिएटर के बाहर आपस में झगड़ पड़े। विजय के फैंस ने सिनेमाघर के बाहर लगे अजित कुमार की फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। वहीं, अजित कुमार के फैंस ने भी विजय की फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग तक लगा दी। साउथ अभिनेता विजय और अजित कुमार के बीच छिड़ी व्यवसायिक जंग काफी पुरानी है, जो अब तक जारी है। दोनों सितारों के फैंस इन दुश्मनी को आज तक निभाते हैं। हालांकि, अब ये दोनों अभिनेता एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं, लेकिन जब भी उनकी फिल्में आती हैं तो दोनों सितारों के फैंस के बीच जमकर लड़ाई देखी जाती है।
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने सुंदर दिखने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा
रजनीकांत और कमल हासन
इस लिस्ट में अगली जोड़ी साउथ के दिग्गज अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन की है। तमिल सिनेमा के ये दो मजबूत स्तंभ रजनीकांत और कमल हासन फिल्मी दुनिया में एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी थे। हालांकि, बाद में उनकी दुश्मनी दोस्ती में बदल गई, लेकिन इनके फैंस अभी भी उसी दौर में हैं। दोनों अपने-अपने सितारे को एक-दूसरे से बेहतर बताते हैं और अक्सर उनके बीच भिड़ंत भी देखने को मिलती है।
TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने
पवन कल्याण और महेश बाबू
इस लिस्ट में अगला नाम साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पवन कल्याण का आता है। महेश बाबू और पवन कल्याण की दुश्मनी काफी पुरानी है। ठीक इसी तरह दोनों सितारों के फैंस के बीच भी लड़ाई है। आज भी दोनों सितारों के फैंस आपस में भिड़ते रहते हैं। फैंस के बीच अपने स्टार को बेहतर बताने की इतनी होड़ मची रहती है कि जब भी एक अभिनेता की फिल्म रिलीज होती है तो दूसरे अभिनेता के फैंस वहां पहुंचकर अपने पसंदीदा स्टार के नाम के नारे लगाने लगते हैं।
Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...
धनुष और सिंबू
साउथ सुपरस्टार धनुष और सिंबू के बीच आज भले ही दोस्ती हो, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। फिल्मी दुनिया में वह एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। आज भी इनके फैंस के बीच दोनों को नंबर वन बताने को लेकर बहस छिड़ी रहती है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है।
पोल्का डॉट वाली बिकिनी पहन शमा सिकंदर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल