नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के प्री-वेडिंग फंक्शन जोरो-शोरों से जारी हैं। यह जोड़ा कल यानी 4 दिसंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा। कुछ सालों की डेटिंग के बाद नागा और शोभिता ने शादी कर हमेशा साथ रहने का फैसला कर लिया है। इसी कड़ी में नागा ने अपने हालिया इंटरव्यू में आसन्न शादी को लेकर अपने उत्साह के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने उस सवाल का भी जवाब दिया जो सभी प्रशंसकों के मन में है कि क्या शोभिता अपनी शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी?
Sobhita Dhulipala: शादी के बाद शोबिज को अलविदा कह देंगी शोभिता धुलिपाला? नागा चैतन्य ने बताई सच्चाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि शोभिता शादी के बाद शोबिज को अलविदा कह सकती हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है। आइए जान लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागा ने दी प्रतिकिया
इंटरव्यू के दौरान जब नागा चैतन्य से पूछा गया कि क्या शोभिता उनकी तरह फिल्मों में अपना करियर जारी रखेंगी, तो बिना किसी हिचकिचाहट के नागा ने कहा, 'हां, बिल्कुल।' अभिनेता ने अपने कबूलनामे के बाद हर प्रशंसक के संदेह को दूर कर दिया और नेटिजन्स यह सुनकर खुश होंगे कि इतने प्रभावशाली फिल्मी परिवार में शादी के बाद भी उन्हें शोभिता की जादुई स्क्रीन उपस्थिति का अनुभव मिलेगा।
शोभिता के परिवार पर नागा की टूक
उसी इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के परिवार के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'प्रत्येक तेलुगु घराने की तरह, शोभिता का परिवार भी बहुत सम्मानित और प्यारा है। मेरे साथ बेटे की तरह व्यवहार किया जाता है।
शादी के बाद बंधन होगा और मजबूत
नागा चैतन्य ने आगे कहा, 'शुरू से ही बहुत आराम और कई चीजें समान रही हैं। शोभिता एक पारिवारिक लड़की हैं, और हमारे पास सब कुछ है उन्होंने कुछ त्यौहार भी एक साथ मनाए, मुझे यकीन है कि समय के साथ हमारा बंधन और भी मजबूत होगा।' 4 दिसंबर को अपनी शादी के बाद, नागा चैतन्य को अपने करियर के मामले में बहुत कुछ देखना बाकी है।
Rakhee Gulzar: गलत खबरें छापने वालों पर नाराज दिखीं राखी गुलजार, बोलीं- मुझे मृत तक घोषित कर दिया गया
नागा-शोभिता का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य का अगला प्रोजेक्ट 'थंडेल' है, जो 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाला है। एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है जिसका वह हिस्सा हैं। दूसरी ओर, शोभिता को आखिरी बार 'लव, सितारा' और एमी-नामांकित शो 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था।
Aadar Jain-Alekha Advani Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड अलेखा के घर बरात लेकर जाएंगे आदर, सामने आई शादी की तारीख