फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies in January: जनवरी में किस्मत आजमाएंगे साउथ के बड़े सितारे, पर्दे पर रिलीज होंगी ये फिल्में

Wed, 01 Jan 2025 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

South Movies: जनवरी 2025 में साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे अपनी फिल्मों से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 2025 के जनवरी में कुछ बड़े नाम अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन फिल्मों में रोमांस, एक्शन, और ड्रामा के बेहतरीन डोज दर्शकों को मिलेगा। 

विज्ञापन
South Actors Upcoming Movies in January 2025 Mohanlal Ram Charan Venkatesh Nandmuri Balakrishna
साउथ के सितारे - फोटो : अमर उजाला

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। 2025 के आगमन के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे पहले ही महीने में दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज देने की तैयारियों में जुट गए हैं। पहले महीने के लिए तैयार हो चुके हैं। जनवरी में साउथ सिनेमा की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी लंबे समय से चर्चा चली आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने का पूरा दम रखती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...


यह भी पढ़ें-  Deva First Poster Out: ‘देवा’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, शाहिद कपूर के पीछे नजर आए अमिताभ बच्चन

South Actors Upcoming Movies in January 2025 Mohanlal Ram Charan Venkatesh Nandmuri Balakrishna
राम चरण - फोटो : एक्स - tarak9999
गेम चेंजर (तेलुगु)- राम चरण

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर संक्रांति के मौके पर लाया जा रहा है। यह फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण एक आईएएस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में वह भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एक मिशन पर पर दिखेंगे। इसका निर्देशन शंकर ने किया है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। इसमें कियारा आडवाणी, अनजलि, समुथिरकानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
यह भी पढ़ें-  Sooraj R. Barjatya: अब ओटीटी पर चलेगा सूरज बड़जात्या का जादू, सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ से होगा आगाज

South Actors Upcoming Movies in January 2025 Mohanlal Ram Charan Venkatesh Nandmuri Balakrishna
दग्गुबाती वेंकटेश - फोटो : सोशल मीडिया
संक्रांतिकी वस्थूनम (तेलुगु)- वेंकटेश दग्गुबाती

संक्रांतिकी वस्थूनम 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें वेंकटेश दग्गुबाती और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। यह अनिल के साथ वेंकटेश की तीसरी साथ में फिल्म है। यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। फिल्म में एक आदमी अपनी पत्नी और एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच फंसा होता है। इस जटिल रिश्ते में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actors Upcoming Movies in January 2025 Mohanlal Ram Charan Venkatesh Nandmuri Balakrishna
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @balakrishna_nandamuri_
डाकू महाराज (तेलुगु)- नंदमुरी बालकृष्ण

तेलुगू सिनेमा के बड़े सितारे नंदमुरी बालकृष्ण अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के साथ 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण एक डाकू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जिसमें एक डाकू अपनी खुद की दुनिया बनाने के लिए अपने दुश्मनों से संघर्ष करता है। यह फिल्म उस समय के समाज की सच्चाइयों और संघर्षों को पर्दे पर पेश करेगी।

विज्ञापन
South Actors Upcoming Movies in January 2025 Mohanlal Ram Charan Venkatesh Nandmuri Balakrishna
मोहनलाल का स्वैग है निराला - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
थुडारम (मलयालम)- मोहनलाल

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार मोहनलाल जनवरी 30, 2025 को अपनी फिल्म ‘थुडारम’ के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें मोहनलाल एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन थरुन मूर्ति ने किया है। इसमें शोभना और फरहान फासिल जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed