तेलुगु सुपरस्टार प्रभास पर टिप्पणी करने के बाद अभिनेता अरशद वारसी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने प्रभास को जोकर बता डाला था। उनकी यह बात फैंस को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। अब साउथ के एक मशहूर निर्देशक ने भी इस बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Arshad Warsi: प्रभास को जोकर कहने पर भड़के साउथ के ये निर्देशक, अरशद वारसी पर जमकर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आरएक्स 100' और 'मंगलवरम' जैसी फिल्में बना चुके अजय भूपति ने अरशद वारसी की टिप्पणी के बाद प्रभास के समर्थन में एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "प्रभास वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पटल पर ले जाने के लिए सबकुछ किया है और वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे। वह हमारे देश का गौरव हैं।"
इस पोस्ट में उन्होंने अरशद पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, "हम उस फिल्म को लेकर आपकी आंखों में उनके प्रति ईर्ष्या देख सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब आप फीके पड़ गए हैं और कोई भी आपकी ओर ध्यान नहीं देता। अपनी राय व्यक्त करने की एक सीमा और एक तरीका होता है... ऐसा लगता है कि आपने ही उनके बारे में जो कहा है, वही आप हैं।"
#Prabhas is the man who has given everything & will do anything to take Indian Cinema to the world audience, a Pride of our nation.
We can see the jealousy on that film, on him in your eyes just because you've faded out & no one gives an eye to you.
There's a limit & a way to…
अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि 'कल्कि 2898 एडी' में उन्हें प्रभास का अभिनय पसंद नहीं आया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा था कि वह फिल्म में 'जोकर की तरह' क्यों लग रहे थे। समदीश भाटिया से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा था, "प्रभास, मैं आपके लिए वास्तव में दुखी हूं। वह एक जोकर की तरह क्यों थे? आखिर क्यों? मैं मैड मैक्स देखना चाहता था यार। मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता था। तुमने उनको क्या बना दिया यार। ऐसा क्यों किया जाता है मुझे समझ में नहीं आता।"
'कल्कि 2898 एडी' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों ने भी अभिनय किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कमाई की थी। भारतीय टिकट खिड़की पर फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 645.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती ने की बंगाल सरकार की आलोचना, पीड़ित के लिए मांगा न्याय