साउथ में हाल के कुछ समय में कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। अब एक और बड़ी फिल्म 'गेम चेंजर' पर भी फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। वहीं, इसमें राम चरण जैसे बड़े स्टार भी हैं। हालांकि, फिल्म ने रिलीज के बाद से वैसी सफलता नहीं हासिल की है, जैसे इससे उम्मीद की जा रही थी। 'गेम चेंजर' से पहले भी ऐसी कई बड़े बजट की फिल्में हाल-फिलहाल में रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका। आइए जानते हैं...
South Movies: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की इन बड़ी फिल्मों का तिलिस्म रहा बेअसर, अब 'गेम चेंजर' पर मंडराया खतरा
South Movies: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की इन बड़ी फिल्मों का तिलिस्म रहा बेअसर, अब 'गेम चेंजर' पर मंडराया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'देवरा पार्ट-1' को शुरू से ही बड़े पैमाने पर प्रचारित किया गया था। इसकी कास्ट में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, और जान्हवी कपूर जैसे बड़े नाम थे। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये था। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो इसकी कुल कमाई सिर्फ 292.03 करोड़ रुपये ही हो सकी। 'आरआरआर' के बाद फिल्म की ऐसी कमाई जूनियर एनटीआर के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी।
Jr. NTR: लंदन में में छुट्टियां मनाते नजर आए जूनियर एनटीआर, बच्चों के लिए खरीदे खिलौने
'इंडियन 2' को लेकर उम्मीदें आसमान पर थीं, क्योंकि इसमें कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेता थे। साथ ही, यह शंकर की कल्ट फिल्म इंडियन का सीक्वल भी थी। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसकी कुल कमाई महज 81.82 करोड़ रुपये रही।
'कंगुवा' तमिल भाषा की एक महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्म थी, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे थे। इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस बुरी तरह असफल रही। फिल्म ने कुल 70.02 करोड़ रुपये की ही कमाई की, जो कि इसके विशाल बजट के मुकाबले बेहद निराशाजनक था।
'वेट्टैयन' एक बड़ी फिल्म थी, जिसमें रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इसकी कुल कमाई 146.81 करोड़ रुपये रही, जो कि बजट के हिसाब से बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं थी।
संबंधित वीडियो