फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinidhi Shetty: श्रीनिधि शेट्टी की लगी लॉटरी! अब इस सुपरस्टार के साथ फिल्म में आएंगी नजर

Sat, 28 Dec 2024 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2024 09:55 AM IST
सार

Srinidhi Shetty: श्रीनिधि शेट्टी के किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वह साउथ के एक बड़े बजट की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भी होंगी। इस फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं।

विज्ञापन
Srinidhi Shetty roped Jailer 2 with Superstar Rajinikanth as per report
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रीनिधि शेट्टी

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी साउथ सिनेमा में एक प्रमुख चेहरा रे रूप में उभरकर सामने आई हैं। 'केजीएफ' के बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। हालांकि, इसके बाद आई उनकी फिल्म  'कोबरा' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई। इसके बावजूद श्रीनिधि का जादू फीका नहीं पड़ा है। उन्हें सिद्दू जोन्नालगड्डा  की 'तेलुसु कड़ा' और नानी की 'हिट 3' जैसी फिल्मों में साइन किया गया है।


यह भी पढ़ें-  Pushpa 2: 'एक शख्स के अहंकार से पूरी इंडस्ट्री शर्मसार...', अल्लू अर्जुन पर फूटा इस तेलुगु फिल्ममेकर का गुस्सा

Srinidhi Shetty roped Jailer 2 with Superstar Rajinikanth as per report
रजनीकांत, श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

अब उनकी एक नई फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनिधि शेट्टी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ जल्द ही स्क्रीन साझा करती नजर आ सकती हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें साइन किया गया है। 
यह भी पढ़ें- Box Office Collection: फ्लॉप फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी से भी पीछे रही बेबी जॉन, मुफासा-पुष्पा 2 की दहाड़ कायम

Srinidhi Shetty roped Jailer 2 with Superstar Rajinikanth as per report
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
फिल्म में तमन्ना भाटिया भी होंगी साथ

रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का यह मौका श्रीनिधि के लिए बेहद खास होगा। फिल्म में श्रीनिधि के साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह 'जेलर' फिल्म में एक आइटम सॉन्ग से सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Srinidhi Shetty roped Jailer 2 with Superstar Rajinikanth as per report
जेलर-नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
नेल्सन बना रहे फिल्म

'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार करेंगे। इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे।  पहले भाग के गाने लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। 

विज्ञापन
Srinidhi Shetty roped Jailer 2 with Superstar Rajinikanth as per report
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रीनिधि शेट्टी
जल्द आ सकती है आधिकारिक जानकारी

इसके बारे में और अधिक जानकारी आधिकारिक रूप से नए साल या फिर पोंगल के मौके पर आ सकती है। माना जा रहा है कि यह फिल्म श्रीनिधि के करियर के लिए एक टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकती है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed