फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli: जब पाकिस्तान की वजह से मोहनजोदड़ो पर फिल्म नहीं बना पाए राजामौली, क्या आपको पता है यह किस्सा?

Mon, 01 May 2023 08:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli: RRR Director recalls being denied permission to visit Mohenjodaro on his visit to Pakistan
आनंद महिंद्र, एसएस राजामौली - फोटो : social media

एस एस राजामौली इस समय के सबसे मशहूर और पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। दुनियाभर में 'आरआरआर' को मिली सफलता के बाद एस एस राजामौली के नाम को हर कोई पहचानता है। भारतीय सिनेमा को 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' जैसी फिल्में देने वाला एस एस राजा ने इन दोनों की सफलता से पहले 2009 में 'मगधीरा' नामक एक फिल्म बनाई थी, जो 21वीं सदी से 400 साल पहले आधारित थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राजामौली को कुछ ऐसा दिखा था, जिसके बाद उनके मन में मोहनजोदड़ो पर फिल्म बनाने की इच्छा जगी थी। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से निर्देशक को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह किस्सा राजामौली तब याद आया जब आनंद महिंद्रा ने निर्देशक से सोशल मीडिया पर एक खास अपील की।

SS Rajamouli: RRR Director recalls being denied permission to visit Mohenjodaro on his visit to Pakistan
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' के साथ ऑस्कर घर लाने वाले एस एस राजामौली पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। फैंस ही नहीं देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यह जानने के लिए उत्सुक रहती हैं कि निर्देशक 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी वैश्विक हिट देने के बाद अब क्या अनोखा लोगों के सामने पेश करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जो काफी हैरान कर देने वाला था। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर हड़प्पा के दौर की एक तस्वीर पोस्ट कर एस एस राजामौली से इस पर फिल्म बनाने की अपील की, जिसके जवाब में निर्देशक ने पाकिस्तान से जुड़ा एक किस्सा लोगों को बताया।

SS Rajamouli: RRR Director recalls being denied permission to visit Mohenjodaro on his visit to Pakistan
आनंद महिंद्रा - फोटो : @MahindraRise

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एस एस राजामौली की प्रशंसा करते हुए कहा, 'यह अद्भुत उदाहरण है, जो इतिहास को जीवंत करते हैं और हमारी कल्पना को जगाते हैं। एस एस राजामौली को उस युग पर आधारित एक फिल्म बनाने पर विचार करना चाहिए, जो उस प्राचीन सभ्यता के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देगी।' आपको बता दें, मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli: RRR Director recalls being denied permission to visit Mohenjodaro on his visit to Pakistan
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली ने इसका जवाब देते हुए बताया कि कैसे उन्हें कुछ साल पहले पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। निर्देशक ने लिखा, 'हां सर...धौलावीरा में मगधीरा की शूटिंग के दौरान, मैंने एक पेड़ को इतना प्राचीन देखा कि वह फॉसिल में बदल गया। उस पेड़ को देखकर सिंधु घाटी सभ्यता के उत्थान और पतन पर एक फिल्म के बारे में मैंने सोचा था। लेकिन मैं कुछ साल बाद पाकिस्तान गया, मोहनजोदड़ो जाने की बहुत कोशिश की। हालांकि, अफसोस की बात है, मुझे वहां जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।'

विज्ञापन
SS Rajamouli: RRR Director recalls being denied permission to visit Mohenjodaro on his visit to Pakistan
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है, आरआरआर ने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' ने इस साल ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब भी जीता है। एस एस राजामौली इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
PS-2: भाई की फिल्म पीएस-2 देखकर कैसा था सुपरस्टार सूर्या का रिएक्शन, कार्ति ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed