फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB 29: लीक से बचने के लिए सतर्क हुए निर्माता, शूटिंग सेट पर तीन परत की सुरक्षा व्यवस्था लागू

Mon, 10 Mar 2025 12:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

SSMB29: एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी' के सेट से लीक वीडियो और फोटोज ने निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महेश बाबू के एक एक्शन सीन का वीडियो सामने आने के बाद अब टीम सतर्क हो गई है। 

विज्ञापन
SSMB 29 Makers Tighten Security Three Layer Protection Shield For Mahesh Babu Upcoming Film
एस एस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29' इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन इसके सुर्खियों में रहने वाली वजह हैरान करने वाली है। इस फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें और वीडियो लीक हो रहे हैं, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। सुपरस्टार महेश बाबू के साथ बन रही इस फिल्म को गोपनीय रखने की हर कोशिश के बावजूद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई फोटो और वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं।


Nadaaniyaan: ‘नादानियां’ को लेकर नेटफ्लिक्स के ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बोले- इसे बनाने वाली टीम बर्खास्त हो

SSMB 29 Makers Tighten Security Three Layer Protection Shield For Mahesh Babu Upcoming Film
एसएस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli, urstrulymahesh
लीक वीडियो ने मचाई हलचल

हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें महेश बाबू को एक एक्शन सीन फिल्माते नजर आ रहे थे। इस सीन में उन्हें किसी के द्वारा व्हीलचेयर पर बैठे एक किरदार की ओर धकेला जाता है, जिसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पृथ्वीराज सुकुमारन हो सकते हैं। इसके बाद बंदूक की नोक पर उन्हें घुटनों पर बैठने को मजबूर किया जाता है। यह वीडियो किसी कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया लगता है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
Boney Kapoor: श्रीदेवी की इस हिट फिल्म का सीक्वेल बनाएंगे बोनी कपूर, बेटी खुशी निभाएंगी मुख्य भूमिका !

SSMB 29 Makers Tighten Security Three Layer Protection Shield For Mahesh Babu Upcoming Film
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
मेकर्स ने कड़ी की सुरक्षा

फिल्म की शूटिंग इस समय ओडिशा के खूबसूरत इलाकों में चल रही है, जिसमें कोरापुट का तालमाली हिलटॉप भी शामिल है। इन खुली जगहों पर शूटिंग के कारण बाहरी लोगों को रोकना मुश्किल हो रहा है। लीक को रोकने के लिए निर्माताओं ने अब तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने सख्त कदम उठाए हैं ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। कोरापुट के मनोरम पहाड़ों और जंगलों के बीच चल रही इस शूटिंग को जिला प्रशासन भी पूरा सहयोग दे रहा है। हालांकि, खुले इलाकों में काम करने की वजह से चुनौतियां कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB 29 Makers Tighten Security Three Layer Protection Shield For Mahesh Babu Upcoming Film
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
कानूनी कार्रवाई की तैयारी

तस्वीरें और वीडियो लीक के मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन फिल्म के निर्माता लीक को रोकने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने पर विचार कर रहे हैं। 'एसएसएमबी 29' एक बड़े बजट वाली फिल्म है, जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से है। वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ने की चाहत रखने वाली इस फिल्म के लिए गोपनीयता बहुत जरूरी है। लीक से कहानी और किरदारों के खुलासे का खतरा बना हुआ है, जो इसके रोमांच को कम कर सकता है।

विज्ञापन
SSMB 29 Makers Tighten Security Three Layer Protection Shield For Mahesh Babu Upcoming Film
महेश बाबू-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

'एसएसएमबी 29' दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। पहला हिस्सा 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 1800 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक थ्रिलर होगी, जिसमें 'इंडियाना जोन्स' सीरीज जैसी झलक देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि महेश बाबू इसमें भगवान हनुमान से प्रेरित किरदार निभाएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। इतने बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म से फैंस को उम्मीदें आसमान छू रही हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed