सुपरस्टार महेश बाबू और एस एस राजामौली अपनी एक्शन एडवेंचर फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का अस्थाई नाम 'एसएसएमबी 29' रखा गया है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं।
SSMB 29: क्या एस एस राजामौली की फिल्म में नजर नहीं आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन? अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
SSMB 29: एस एस राजामौली की आगामी फिल्म को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। ताजा मामला पृथ्वीराज सुकुमारन से जुड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर इस फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। वहीं, दूसरी ओर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के इस फिल्म में काम करने को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने पिंकविला से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपने खास अंदाज में जवाब दिया।
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल
पृथ्वीराज ने कहा, “लगता है कि सभी लोग मुझसे ज्यादा इस फिल्म के बारे में जानते हैं। देखिए, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। बहुत कुछ अभी तय होना बाकी है। जब सब कुछ तय हो जाएगा, तब हम देखेंगे।”
बता दें कि हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एस एस राजामौली पृथ्वीराज की जगह जॉन अब्राहम को इस भूमिका के लिए कास्ट कर सकते हैं। इस खबर से फैंस के बीच हलचल बढ़ गई थी। अब सभी लोग इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी आने वाली फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' के निर्देशन की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। निर्देशक ने साथ फिल्म में पृथ्वीराज अहम भूमिका में भी नजर आएंगे।
संबंधित वीडियो