फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohanlal: फिल्म 'जिला' के लिए विजय ने खुद किया था मोहनलाल को फोन, वर्षों बाद सुपरस्टार ने किया खुलासा

Wed, 22 May 2024 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Tamil Actor Vijay Personally called mohanlal for zilla Reveals Superstar in Recent Event Read details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहनलाल मलयालम सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। अपने करियर में वे एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। वे कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके हैं। हाल ही में एक टीवी शो में अपनी फिल्म 'जिला' को लेकर अभिनेता ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

Panchayat: पिक्चर अभी बाकी है! सिर्फ तीन नहीं, इससे आगे भी आते रहेंगे 'पंचायत' के सीजन, निर्देशक ने की पुष्टि
 
Tamil Actor Vijay Personally called mohanlal for zilla Reveals Superstar in Recent Event Read details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मुख्य भूमिका में दिखे थे विजय

अभिनेता ने बताया कि फिल्म के मुख्य अभिनेता विजय ने साल 2014 में इस फिल्म में उन्हें काम करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कॉल किया था। आरटी नेसन के निर्देशित में बनी इस फिल्म में विजय मुख्य भूमिका में थे, जबकि मोहनलाल उनके पिता की भूमिका में थे। 

Tamil Actor Vijay Personally called mohanlal for zilla Reveals Superstar in Recent Event Read details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
पिता-पुत्र बनकर जमकर लूटी थी वाहवाही

फिल्म की कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। फिल्म में विजय एक पुलिस अधिकारी बनने के बाद अपने गैंगस्टर पिता को कैसे गिरफ्तार करते हैं, फिल्म में इसे बहुत ही रोचक अंदाज में दिखाया गया था। दोनों सितारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। पर्दे पर पिता-पुत्र के रूप में दोनों की जोड़ी ने खूब वाहवाही लूटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Actor Vijay Personally called mohanlal for zilla Reveals Superstar in Recent Event Read details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहनलाल ने किया वर्षों बाद खुलासा

मोहनलाल ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया अभिनेता की ओर से आयोजित विशेष शो में जब प्रतियोगियों ने कहा कि 'जिला' उनकी पसंदीदा फिल्म है तो अभिनेता ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि विजय चाहते थे कि वे इस रोल को निभाए। अभिनेता ने कहा कि विजय को लगा कि वह इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठेंगे। 

विज्ञापन
Tamil Actor Vijay Personally called mohanlal for zilla Reveals Superstar in Recent Event Read details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सितारे भी आए थे नजर

यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा थी और इसमें विजय, मोहनलाल, सोरी, काजल अग्रवाल, महत राघवेंद्र, निवेथा थॉमस और संपत जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का संगती डी. इम्मान ने तैयार किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
Celebrities: फिल्मों में आने से पहले ये प्रसिद्ध स्टार्स क्या करते थे काम, कोई था शेफ, तो कोई था बड़ी कंपनी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed