{"_id":"64fda5ce32778cbb1c0794c0","slug":"thalapathy-68-new-updates-muhurat-puja-for-vijay-film-scheduled-for-this-date-2023-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा
तमिल सुपरस्टार विजय ने अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक वेंकट प्रभु के साथ हाथ मिलाया है। फिलहाल, इस फिल्म को दलपति 68 के नाम से पुकारा जा रहा है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक 'दलपति 68' की मुहूर्त पूजा अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी।
कथित तौर पर मुहूर्त पूजा एक अक्टूबर को चेन्नई में होगी और फिल्म की शूटिंग चेन्नई में पूजा के अगले दिन के तुरंत बाद शुरू होगी। टीम ने दक्षिण के विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करने की योजना बनाई है। हालांकि, 'दलपति 68' के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
3 of 5
थलापति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले, 'दलपति 68' की शूटिंग नवंबर में शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के करीब है, जिससे टीम को जल्दी काम शुरू करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर 'थलपति 68' की शूटिंग को कई शेड्यूल में शूट करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थलापति विजय
- फोटो : Social Media
अभिनेता ने हाल ही में लॉस एंजिल्स के एक स्टूडियो में फिल्म में अपने कैरेक्टर के लिए 3डी वीएफएक्स स्कैन भी कराया है। हॉलीवुड फिल्म अवतार में शामिल क्रू के साथ जुड़ने से टीम की उम्मीदें बढ़ गई हैं और उन्हें एक सरप्राइज पैकेज के साथ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही 'लियो' में दिखने वाले हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'लियो' एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी और विजय एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फैंस को इस पैन इंडिया फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने गोविंदा को बताया सबसे पक्का दोस्त, इस बात का दिया श्रेय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।