{"_id":"6799c5a1cc390f2286081744","slug":"thalapathy-vijay-69th-film-has-been-officially-titled-jana-nayagan-sold-record-breaking-overseas-rights-report-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स
Wed, 29 Jan 2025 11:38 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:38 AM IST
सार
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की आगामी 69वीं फिल्म का नाम सामने आ चुका है। फिल्म का नाम जन नायकन रखा गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, रिलीज से पहले फिल्म के ओवरसीज राइट्स करोड़ो में बिकने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
दलपति विजय की फिल्म के राइट्स करोड़ों में बिके?
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलपति विजय इन दिनों फिल्म जन नायकन को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज का प्रशंसकों को इंतजार है, वहीं फिल्म के ओवरसीज राइट्स करोड़ों में बिक गए हैं। आइए जानते हैं विजय की फिल्म के विदेशी अधिकार को कितने करोड़ों में बेचा गया है।
दलपति विजय की 69वीं फिल्म का नाम 'जन नायकन' है
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
दलपति विजय की 69वीं फिल्म का आधिकारिक नाम जन नायकन रखा गया है, जिसकी घोषणा के साथ ही दो आकर्षक पोस्टर भी जारी किए गए, जिससे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
सोशल मीडिया पर दलपति की इस फिल्म की जबर्दस्त चर्चा हो रही है, जिससे विजय के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के विदेशी अधिकार 75 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जो कि रिफंडेबल एडवांस बेसिस पर है, जिसने कॉलीवुड के इतिहास में तमिल सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: अब परिवार संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते 'देवा' स्टार, शाहिद कपूर बोले- इमोशनली हर्ट होते हैं
यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: अब परिवार संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते 'देवा' स्टार, शाहिद कपूर बोले- इमोशनली हर्ट होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
जन नायकन, विजय की आखिरी फिल्म होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
जन नायकन विजय की आखिरी फिल्म के रूप में प्रशंसकों के लिए विशेष महत्व रखती है। केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में दलपति विजय के अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू और अन्य शामिल हैं और फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें:
Farah Khan-Boney Kapoor: फराह खान ने बोनी कपूर के बारे में बताई दिलचस्प बात, बोलीं- रिक्शा जैसे हेलीकॉप्टर...
यह भी पढ़ें:
Farah Khan-Boney Kapoor: फराह खान ने बोनी कपूर के बारे में बताई दिलचस्प बात, बोलीं- रिक्शा जैसे हेलीकॉप्टर...
विज्ञापन
2026 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी जन नायकन
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
हाल ही में फिल्म दलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर और टाइटल को जारी कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल 'जन नायकन' रखा गया है। नाम के साथ विजय का नया पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें वह प्रशंसकों के बीच सेल्फी लेते नजर आए। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘जन नायकन’ से पहले दलपति ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में नजर आए थे। प्रशंसकों को विजय की आखिरी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने साउथ अभिनेताओं से की एक खास अपील, बोले- दलपति विजय-महेश बाबू-यश-राम और अल्लू...
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने साउथ अभिनेताओं से की एक खास अपील, बोले- दलपति विजय-महेश बाबू-यश-राम और अल्लू...