ऑस्कर विजेता शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने अपनी कहानी से लोगों के दिलों में खास जगह कायम की है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्वेस ने किया है और इसकी निर्माता गुनीत मोंगा हैं। शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर जीतने के बाद 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने पूरे देश का नाम रोशन करने के साथ सभी को गर्व महसूस करवाया है। फिल्म की निर्देशक और निर्माता ने अमेरिका से वापस आ चुकी हैं। इस फिल्म में दो हाथियों की देखरेख करने वाले कलाकार बोमन और बेली भी ऑस्कर की जीत की खुशी में शामिल हुए हैं।
The Elephant Whisperers: द एलिफेंट व्हिस्परर्स की ऑस्कर जीत से खुशी से झूमे बोमन और बेली, तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक ने साझा की तस्वीर
दरअसल, डॉक्यूमेंट्री की निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्वेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के मुख्य कलाकार बोमन और बेली नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में ऑस्कर की ट्रॉफी है और कलाकार बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। बोमन और बेली की तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिकी ने कैप्शन में लिखा है-हमें अलग हुए चार महीने हो चुके हैं और अब मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर पर हूं। कार्तिकी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।
Salman Khan: सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक
यूजर्स ने किए कमेंट
यूजर्स भी लगातार तस्वीर पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-मुझे लगता है कि अब हमें रघु और अम्मू के साथ ऑस्कर की तस्वीर चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-उम्मीद थी कि ऐसा होगा। इसे इन खूबसूरत लोगों के हाथों में सौंपने के लिए धन्यवाद। यूजर्स के अलावा मशहूर सिंगर विशाल ने भी कार्तिकी की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा-आसानी से मेरी पसंदीदा ऑस्कर तस्वीर। अरमान मलिक ने भी इसपर कमेंट किया है।उन्होंने एक हार्ट इमोजी कमेंट की है।
बॉयफ्रेंड पर्सी संग रोमांटिक हुईं मशहूर एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी
फिल्म में दो हाथियों की कहानी को दिखाया गया है
आपको बता दें कि डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में टाइगर रिजर्व के हाथियों के कैंप के सीन को दिखाया गया है। इस फिल्म में दो हाथियों की कहानी को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया गया है, जिसकी देखभाल बोमन और बेली करते हैं। फिल्म में बोमन बेली और हाथियों के बीच के प्यार को दिखाया गया था।
बोमन और बेली को किया सम्मानित
आपको बता दें कि 15 मार्च साल 2023 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बोमन और बेली को सम्मानित किया था, इसके साथ ही उन्हें एक एक लाख रुपये का चेक भी दिया था।