फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT Box Office Collection Day 3: उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही 'गोट', जानें तीसरे दिन की कमाई

Sat, 07 Sep 2024 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 3 Thalapathy Vijay Film Total Earnings
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

विजय (जोसेफ) की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) ने आखिरकार 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा हो न सका और इसने पहले दिन लियो से भी कम कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन, शिवकार्तिकेयन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कैसा प्रदर्शन किया है।

The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 3 Thalapathy Vijay Film Total Earnings
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके प्रशंसकों के लिए गोट और भी ज्यादा खास फिल्म है, क्योंकि विजय जल्द ही पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। वह अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर चुके हैं और अब वह पूरी तरह सियासत में ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 3 Thalapathy Vijay Film Total Earnings
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

गोट का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। दलपति विजय के समर्थकों को तो यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, लेकिन बाकी के दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दक्षिण भारत में खासतौर पर तमिलनाडु में फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अन्य जगहों पर इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 3 Thalapathy Vijay Film Total Earnings
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, हिंदी फिल्में प्रदर्शित करने वाले मल्टीप्लेक्स किसी भी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने और ओटीटी पर आने के बीच कम से कम आठ हफ्ते का समय चाहते हैं, लेकिन गोट के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप फिल्म का हिंदी संस्करण देश के तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं किया गया है, जिससे इस फिल्म के कुल कलेक्शन पर भी गहरा असर देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 3 Thalapathy Vijay Film Total Earnings
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोट के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 400 करोड़ के आसपास के बजट से तैयार हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उनकी पिछली रिलीज फिल्म लियो ने 64.8 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में 43 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को गोट ने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 25.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई  95.21 करोड़ रुपये हो गई है।
Jawan: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली 'जवान' की रिलीज का एक साल पूरा, नयनतारा ने खास अंदाज में मनाया जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed