बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर जारी हो गया है और इसने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि सुपरस्टार के 45वें जन्मदिन पर यानी 23 अक्तूबर को फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आएगा। हालांकि, निर्माताओं ने पहले ही प्रशंसकों को तोहफा दे दिया है। अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म के पोस्टर में तेलुगु सुपरस्टार का अंदाज देखते ही बन रहा है। साथ ही इसके टीजर रिलीज पर बड़ा अपडेट दिया गया है।
The Raja Saab: 'द राजा साब' से 'किंग ऑफ स्वैग' प्रभास का नया पोस्टर जारी, टीजर रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर साझा करते हुए, निर्माताओं ने यह भी संकेत दिया कि संभावित रूप से एक टीजर अभिनेता के जन्मदिन पर यानी 23 अक्तूबर, 2024 को सामने आएगा। अभिनेता के आकर्षक नए पोस्टर का अनावरण करते हुए, उन्होंने लिखा, 'एक उपस्थिति के साथ शांत संयम जो हावी है। स्वैग का राजा अपनी बेजोड़ आभा के साथ आपके लिए एक विशाल उपहार लेकर आया है। 23 अक्तूबर को राजा के रूप में उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहें।'
नए पोस्टर में पैन इंडिया आइकन प्रभास को एक शहरी, कूल लुक में दिखाया गया है, जो एक चेकर जैकेट और टी-शर्ट के साथ ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं। पोस्टर में अभिनेता ने जबरदस्त स्वैग दिखाया है। इस आश्चर्यजनक उपहार ने प्रभास के प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है क्योंकि वे उनके जन्मदिन पर 'द राजा साब' में उनके मनोरंजक अवतार की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Cool composure with a presence that dominates 😎🔥
Shahid Kapoor: विशाल भारद्वाज की फिल्म में गैंगस्टर उस्तारा बनेंगे शाहिद, कैसा होगा तृप्ति डिमरी का किरदार?
The King of Swag is here to bring you an MASSIVE treat with his UNMATCHED AURA 💥💥
Stay tuned to welcome him in a KING SIZED way on 23rd Oct ❤️🔥❤️🔥#TheRajaSaabOnApril10th #TheRajaSaab #Prabhas @DirectorMaruthi @MalavikaM_… pic.twitter.com/1jU2ZW5xiC
इससे पहले, निर्माताओं ने आगामी हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर से प्रभास का पहला लुक जारी किया था, जिसे बड़े पैमाने पर काफी पसंद किया गया। वहीं, टीजर की बात करें तो यह एक मनोरंजक ड्रामा का वादा करते हुए हॉरर, रोमांस और कॉमेडी के मिश्रण का संकेत देता है।
Bollywood Star Kids: माता-पिता की तरह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं स्टार किड्स, इनकी क्यूटनेस जीत लेती है दिल
'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में थमन द्वारा संगीत दिया जा रहा है। प्रभास की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा, फिल्म अगले साल 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी।
Youtuber Gaurav Taneja: गौरव तनेजा ने पत्नी रितु राठी संग मनाया करवाचौथ, आपसी खटपट के बाद हुए फिर से एक