सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों ने जमकर छापे नोट, क्या शीर्ष पांच की सूची में शामिल हो जाएगी 'पुष्पा 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2024 04:23 PM IST
सार

‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत दर्शकों के लिए एक बड़ी बात है, क्योंकि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में आइए उन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने एडवांस बुकिंग के जरिए जबर्दस्त कमाई की थी।

विज्ञापन
These Films Made Big on Advance Bookings Will Pushpa 2 Make It to the Top Five
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाप्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसकी रिलीज का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ उन प्रमुख फिल्मों के बारे में, जिन्होंने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से शानदार कमाई की थी।

Trending Videos
These Films Made Big on Advance Bookings Will Pushpa 2 Make It to the Top Five
बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली 2ः द कन्क्लूजन

‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) से ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड करने वाली फिल्म है। इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े बराबर अब तक कोई फिल्म नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films Made Big on Advance Bookings Will Pushpa 2 Make It to the Top Five
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केजीएफ चैप्टर 2

यश की इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपने पहले दिन के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग की थी, जो कि एक बहुत बड़ा आंकड़ा था। इस फिल्म का क्रेज इतना था यह पहले ही पता चल गया था कि फिल्म रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

These Films Made Big on Advance Bookings Will Pushpa 2 Make It to the Top Five
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
आरआरआर

एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने भी शानदार एडवांस बुकिंग की थी। फिल्म ने रिलीज से पहले 58 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक जबर्दस्त एक्शन, ड्रामा और संगीत का अनुभव मिला, जिसने इसकी एडवांस बुकिंग को भी रिकॉर्ड तोड़ बना दिया।

विज्ञापन
These Films Made Big on Advance Bookings Will Pushpa 2 Make It to the Top Five
कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 ए़डी

हाल ही में रिलीज हुई प्रभास अभिनीत ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले शानदार एडवांस बुकिंग की है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन के लिए 20 लाख 93 हजार 904 टिकटों की प्री-बुकिंग की थी, जिससे फिल्म ने 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। यह फिल्म अब तक के शीर्ष पांच ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed