फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा फीस लेते हैं साउथ के ये सितारे, जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 08 Dec 2022 01:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Dec 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
These South Indian Stars Charges More Than Bollywood Stars From Rajinikanth To Ram Charan
रजनीकांत-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा दुनियाभर भर में पैर पसार रहा है। इस वर्ष भी साउथ की कई फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। वह जमाने गए, जब साउथ की फिल्में और सितारे सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित थे। अब के दिनों में तो दक्षिण स्टार्स बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। न सिर्फ अभिनय के मामले में, बल्कि फीस के मामले में भी वे बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं। साउथ के कुछ स्टार्स की फीस तो बॉलीवुड सितारें से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं...

These South Indian Stars Charges More Than Bollywood Stars From Rajinikanth To Ram Charan
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत
दुनिया के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सुपरस्टार रजनीकांत का आज भी दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। रजनीकांत आज भी युवा एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने साल 2021 में फिल्म 'अन्नाथे' (Annaatthe) के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए के 150 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है।

These South Indian Stars Charges More Than Bollywood Stars From Rajinikanth To Ram Charan
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
कमल हासन का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। पिछले 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले कमल हासन ने साल 2022 में सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम’ से शानदार वापसी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन 2’ के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These South Indian Stars Charges More Than Bollywood Stars From Rajinikanth To Ram Charan
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की दीवानगी हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी जबरदस्त है। प्रभास जल्द ही ‘सालार’, ‘आदिपुरुष’ और ‘प्रोजेक्ट के’ जैसी मेगा बजट फिल्मों में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ने ओम राउत के निर्देशन में बन रही ‘आदिपुरुष’ के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विज्ञापन
These South Indian Stars Charges More Than Bollywood Stars From Rajinikanth To Ram Charan
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन
फिल्म ‘पुष्पा’ से भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी देश के सर्वाधिक महंगे स्टार्स में शुमार हैं। अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा पार्ट 1’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल के लिए अपनी फीस भी दोगुनी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा पार्ट 2’ के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
Bollywood Villains: गब्बर से मोगैंबो तक, फिल्मों के इन खूंखार खलनायकों ने पैदा की थी दर्शकों के दिलों में दहशत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed