फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: साउथ की इन फिल्मों पर लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, दर्शकों ने खूब किया था हंगामा

Sun, 24 Sep 2023 10:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 24 Sep 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
These South Movies Heart People Sentiments Ek Ka dum, Gopala Gopala Pammal K Sambandham
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

आज साउथ की फिल्में पूरी दुनिया में धमाल मचा रही हैं। बॉलीवुड के एक्टर साउथ के कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं। साउथ के एटली ने शाहरुख खान के जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान दी है। आज हर जगह साउथ के कलाकारों का सिक्का चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जी हां, आपने सही सुना। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। तो चलिए शुरू करते हैं...

These South Movies Heart People Sentiments Ek Ka dum, Gopala Gopala Pammal K Sambandham
पम्मल के सम्बंदम - फोटो : सोशल मीडिया

पम्मल के सम्बंदम
इस फिल्म में कमल हासन नजर आए थे। भले ही दर्शकों ने इस फिल्म को सराहा लेकिन इसमें दिखाए गए कुछ सीन्स ने दर्शकों की भावनाओं को आहत किया। इस फिल्म में जब कमल हासन भगवान शिव की वेशभूषा में नजर आए और इसी के साथ वह च्विंगम चबाते दिखे तो दर्शकों ने इसे नकार दिया। लोगों को उनकी यह हरकत कतई पसंद नहीं आई।

These South Movies Heart People Sentiments Ek Ka dum, Gopala Gopala Pammal K Sambandham
एक का दम - फोटो : सोशल मीडिया

एक का दम
इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की चर्चित ऐक्ट्रेस समंथा ने ऐसा कुछ किया जिससे दर्शक नाराज हो गए। इस फिल्म में सामंथा नेगेटिव रोल में नजर आई थीं। उनके साथ प्रभु चियान विक्रम भी इस फिल्म में नजर आए। डबल रोल में नजर आईं सामंथा ने पूजा की थाली से अपनी सिगरेट जलाई तो दर्शकों का गुस्सा फूट गया। इस सीन का लोगों ने खूब विरोध किया था। दर्शकों ने सामंथा को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These South Movies Heart People Sentiments Ek Ka dum, Gopala Gopala Pammal K Sambandham
जीने नहीं दूंगा - फोटो : सोशल मीडिया

जीने नहीं दूंगा
साउथ के सुपरस्टार में गिने जाने वाले रवि तेजा की फिल्मों का दर्शकों को पूरी बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म जीने नहीं दूंगा को भी दर्शकों बड़े चाव से देखने गए थे। लेकिन एक्टर ने इस फिल्म में ऐसा कुछ किया कि दर्शकों के गुस्से के सामना रवि को करना पड़ा। दरअसल रवि को इस फिल्म में भगवान से भी ज्यादा शक्तिशाली दिखाया गया। जो दर्शकों को नागवार गुजरा। जिसके कारण काफी विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
These South Movies Heart People Sentiments Ek Ka dum, Gopala Gopala Pammal K Sambandham
गोपाला गोपाला - फोटो : सोशल मीडिया

गोपाला गोपाला
इस फिल्म में साउथ फिल्मों के जाने माने एक्टर वेंकटेश ने नास्तिक इंसान का किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को हजम नहीं हुआ। दर्शकों ने तब वेंकेटेश को बुरा भला कहना शुरू कर दिया जब वह झूठ बोलकर भगवान की प्रतिमा को बेचते नजर आए। इस सीन को लेकर मेकर्स को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed