{"_id":"65cdfe394af21551990f79c9","slug":"toxic-actor-yash-reacts-on-rumors-of-being-working-shah-rukh-khan-in-his-film-details-inside-2024-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toxic: टॉक्सिक में शाहरुख खान के कैमियो की खबरों पर यश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सूत्रों पर विश्वास न करें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Toxic: टॉक्सिक में शाहरुख खान के कैमियो की खबरों पर यश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सूत्रों पर विश्वास न करें
सुपरस्टार यश को केजीएफ फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म से उन्होंने पूरे देश में जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म के दूसरे भाग के बाद से ही यश किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वे इन दिन अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर अब तक कई अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं।
हाल ही में सूत्रों के हवाले से बताया था कि फिल्म में करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। इसके बाद अभिनेत्री की टीम की ओर से एक बयान में इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीम की ओर से कहा गया था, “करीना कपूर खान की अगली फिल्म के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे करीना कपूर को उनके अगले प्रोजेक्ट और किसी फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा बताने से बचें। बहुत जल्द कुछ बहुत रोमांचक होने वाला है। हम सभी से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यश
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच फिल्म को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस यश की फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आ सकते हैं। अब इन खबरों पर यश की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने हाल ही में इस पर बात करते हुए कहा कि अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। फिल्म के निर्माता जल्द ही इसकी स्टार कास्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। तब सभी को इस बारे में पता चल जाएगा। तब तक के लिए किसी भी सूत्रों के हवाले से आई खबरों पर विश्वास न करें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।